Connect with us

छत्तीसगढ़

दीवार गिरने से तीन मासूम भाईयों की मौत, परिवार में मातम का माहौल

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

कोरबा। कोरबा में तेज वर्षा के दौरान एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। नजदीक में ही खेल रहे चार बच्चे में तीन मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। सुबह से ही तेज बारिश होने की वजह से कच्चे मकान की दीवार कमजोर हो गई थी। इस घटना में कालकलवित हुए तीनों बच्चे सगे भाई थे। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पाली थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम राहा-सपलवा निवासी बसंत यादव के घर यह घटना सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे हुई।

बताया जा रहा है कि घर का एक दीवार में दरार आ गई थी। लगातार हो रही बारिश की वजह से दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो गया। उस वक्त बसंत के चार बच्चे खेल रहे थे, उनमें तीन रूपेश यादव आठ साल, रितेश यादव छह साल व रूकेश यादव चार साल मलबे में दब गए। सबसे बड़ा बेटा मलबे की चपेट में आने से बच गया। घटना के वक्त बसंत यादव व उसकी पत्नी दोनों गांव में ही किसी अन्य स्थान पर थे। बड़ा बेटा भाग कर वहां पहुंचा और इस घटना की सूचना उन्हें दी।

यह भी पढ़ें   सीजी कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 20 नए पॉजिटिव मरीज, 9 हुए स्वस्थ

मौके पर स्वजन व ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटा कर किसी तरह बच्चो को बाहर निकाले। तब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। एक की सांसे चल रही थी, उसे पानी पिलाने का प्रयास किया गया, पर अंतत: उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ एक ही परिवार के तीन बच्चे के मौत से यादव दंपति पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। साथ ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना मिलने पर चैतमा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंगलवार को शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंपा जाएगा। पाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मुआवजा प्रदान किया जाएगा। घटनास्थल ग्राम रावा जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर है। जिले के अंतिम छोर में स्थित इस पहुंचविहीन गांव में नेटवर्क की सुविधा भी नही है। यही वजह है कि पुलिस को सचना देने में विलंब हुआ। लगातार बारिश होने की वजह से कच्चे मकानों के ढह जाने का खतरा बना रहता है। इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें   23 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीजी कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 20 नए पॉजिटिव मरीज, 9 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना के साथ नेहरु नगर स्थित भगवान राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पेंड्रा : आज से समस्त विद्यालय और छात्रावास खुलेंगे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending