Connect with us

छत्तीसगढ़

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डरा धमका कर पिलाया था कीटनाशक दवाई…

Published

on

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा जिले मे महिला संबंधी अपराधो का निराकरण करने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया है इसी दौरान दिनांक 06.01.2022 को प्रार्थिया अपने परिजनो के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03.01.2022 को आई.टी.आई से पढाई करके शाम लोकल ट्रेन से चकरभाठा स्टेशन आई तो स्टेशन से पंकज लोनिया प्रार्थिया को अपने मोटर सायकल मे बैठाकर खदान तरफ ले गया और प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया पीडिता घर जाने की जिद करने लगी तब आरोपी साथ मे रहना है कहकर दबाव बनाने लगा पीडिता घर जाने की जिद मे अडी रही तब आरोपी अपने बैग से कीटनाशक दवाई निकाल कर पीने की धमकी दिये जिसे प्रार्थिया छीन ली तब आरोपी अपने पास रखे लोहे के टूल्स से प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत से कीटनाशक जहर पीने का दबाव बनाया तब पीडिता ने जहर पी ली और बेहोस हो गयी।

यह भी पढ़ें   श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर JCCJ प्रभारी अर्जुन राठौर के निवास पर श्री कृष्ण की लीलाओं का कथा श्रवण हुआ

होश आने पर परिजनो को फोन कर बुलाई । परिजन इलाज के अस्पताल ले गए । इलाज पश्चात प्रार्थिया अपने परिजनो के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कराई । अपराध कायम कर कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी , से दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर पता तलाश हेतु उसके सकुनत पर पहुचे । आरोपी को घर मे दबिश देकर पकड़े । बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से की कोविड टीका लगवाने की अपील
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष लेख, शिक्षकों के नवाचार से कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले बेहतर विकल्प
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में गैंगरेप, बाजार से लौट रही थी, तभी रास्ता रोककर पहले पिलाई शराब, फिर…
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending