Connect with us

छत्तीसगढ़

दो सब इंजीनियर्स के घर चोरों का धावा 15 लाख कैश और गहने कर दिए पार

Published

on

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई नगर निगम में पदस्थ दो सब इंजीनियरों के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली है। इसकी ​शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, 77 एमएलजी फिल्टर प्लांट में पदस्थ नगर इंजीनियर सन्नी जांभुकर निगम के स्टाफ क्वार्टर में रहता था। उसने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर में उनकी पत्नी रीमा जांभुलकर और लड़का रहते हैं। 24 फरवरी की सुबह 9.30 बजे वे घर में ताला लगाकर अपने घर चरोदा गए थे। अगले दिन शाम 6 बजे जब वो वापस भिलाई आए तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। सामने के दरवाजा का कुंडा टूटा हुआ था। उसने वहां आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे दो सोने के कंगन, एक सोने का कड़ा, एक सोने का हार, एक सोने का नेकलेस, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगुठी, दो सोने की चेन, 5 जोड़ी सोने का नथ और नगदी रकम सहित 10 लाख से अधिक की चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें   CG Crime: जंगल में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

शादी में गया था परिवार

वहीं, 77 एमएलजी फिल्टर प्लांट नगर निगम स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले इंजीनियर रेवती रमन शर्मा ने भी अपने घर में बड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो नगर पालिका कुम्हारी में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। 18 फरवरी की सुबह 10.30 बजे वो अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने गृहग्राम कवर्धा बहन की शादी में गए थे। 25 फरवरी की शाम 6.17 बजे घर में काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि घर के सामने का ताला टूटा हुआ है। वे घर लौटे तो देखा कि सामने के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था। बिस्तर के नीचे छिपा करके रखे 15 लाख रुपए नगद गायब थे।

यह भी पढ़ें   सिवनी में नहाने गए 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

चोरी की तलाश कर रही पुलिस

चोरी की वारदात के बाद सुपेला पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बारीकी से जांच की गई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। उसमें एक आरोपी का फुटेज कैमरे में कैद हो गया है। हुलिए के आधार पर पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   CG Crime: जंगल में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   रोजाना कुछ समय पैदल चलने से मिलेगी लंबी उम्र: शोध

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चांपा : डभरा में पंजीयन शिविर एवं प्लेसमेंट कैंप 10 जून को

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending