छत्तीसगढ़
धमतरी : कलेक्टर ऋतुराज ने ली अधिकारियो की बैठक, 23 जून तक बूथ लेबल अधिकारी करेंगे डोर-टू-डोर सर्वे
धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01-10-2023 की स्थिति में पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने आज अधिकारियों की बैठक ली और उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 25 मई से 23 जून 2023 तक बूथ लेबल अधिकारी द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है, 02 अगस्त 2023 को मतदाताओं के अवलोकन हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों में निधिक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय किया जाएगा।
प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात 02 से 31 अगस्त 2023 तक सभी मतदान केंद्रों में कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर अविहित अधिकारी एवं बूथ लेबल अधिकारी द्वारा दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी विभोर अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद सोनाल डेविड, के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जोडने हेतु विशेष शिविर का आयोजन 12,13,19 और 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा। विशेष शिविर के दिनों में भी बूथ लेबल अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेगें।
ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में किसी भी कारणवश नहीं है, ये निर्धारित तिथि में अपने -अपने मतदान केन्द्र में जाकर प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ा सकते है। यदि किसी मतदाता का ना, पिता, पति का नाम गलत है, तो वे अपना नाम प्रपत्र 8 में भरकर सुधरवा सकते है साथ ही एक अनुभाग से दूसरे अनुभाग में स्थानांतरण भी करा सकते हैं यदि नाम विलोपन कराना है तो प्रपत्र-7 भरकर अपने मतदान केन्द्रक्षेत्र में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी के पास जमा करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में स्वयं ऑनलाईनhttps://voters.eci.gov.in/या मोबाईल एप्प voter help line लिंक के माध्यम से जुड़ा सकते है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
