Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन पर आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष अभियान

Published

on

धमतरी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन पर जिले के शत-प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, राजस्व और पंचायत विभाग के समन्वय और संयुक्त प्रयासों से सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य वृहत स्तर पर अभियान के तहत किया जा रहा है।
          

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नई कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड रखना होगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी कही भी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिले के सभी  ब्लॉको में सर्वे का कार्य के साथ ही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी, 3 लीटर से अधिक शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिला 83 प्रतिशत कव्हरेज के साथ पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 8 लाख 49 हजार 164 के लक्ष्य के विरूद्ध 7 लाख 8 हजार 533 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।
       

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 6 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी, 2740 रूपये नगद और ताश पत्ती जब्त

इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी एंपेनल्ड हॉस्पिटल के माध्यम से अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG NEWS: आरक्षक ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : संयुक्त कलेक्टर अरूण कुमार खलखो होंगे परीक्षा शाखा के प्रभारी अधिकारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डीजल चोरी के प्रकरण पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending