Connect with us

छत्तीसगढ़

नवरात्रि में सिर्फ इतने बजे तक बजा सकेंगे DJ, प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Published

on

रायपुरः  सोमवार से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। पूरे देश में नवरात्रि पर्व के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। नवरात्र में शहरों में जगह-जगह देवी की मूर्ति की स्थापना की जाती है, साथ ही कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। इस अवसर पर माता के दर्शन के लिए भक्तों की भी़ड़ उमड़ती है। भीड़ के दौरान कुछ अनहोनी न हो जाए इसलिए प्रशासन ने दुर्गा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद गाइडलाइन जारी की है।

 गाइडलाइन के अनुसार मूर्ति स्थापना किए जाने वाले पंडाल में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने होंगे। वहीं, रात 10 बजे के बाद डीजे धुमाल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिंधित रहेगा। कुछ अप्रिय स्थिति को देखते हुए समितियां अपने पदाधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर थाने में दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों इस दिन के लिए हुई रद्द

वहीं, किसी भी बड़े आयोजनों से पहले आयोजक समिति को एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। वहीं, प्रशासन ने मूर्तियों का विसर्जन 5 से 6 अक्टूबर तक करने का निर्देश दिया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: प्रॉपर्टी डीलरों के निशाने पर निगम क्षेत्र की बेशकीमती जमीन!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना सरकंडा पुलिस को हत्या का षडयंत्र करने, फिरौती व आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपी करन कश्यप उर्फ रॉकी को पकड़ने में मिली सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तोरवा पुलिस ने की आबकारी एक्ट की कार्यवाही, 40 पाव देशी मदिरा जप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending