Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, गिरफ्तार हुआ पूरा गिरोह

Published

on

▪️

नाम आरोपीगण:-
(1) ज्योति गुप्ता उर्फ पायल पति रानु गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, सा.जुना बिलासपुर, नागोराव स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(2) रुकसार खान पिता सहादत खान, उम्र 24 वर्ष, सा.गुजर बाड़ी, न्यू बस स्टैण्ड के पास, थाना गणेशपेठ, नागपुर शहर, महाराष्ट
(3) आकाश सिरवाते पिता ईश्वर सिरवाते, उम्र 30 वर्ष, सा.गुजर बाड़ी, न्यू बस स्टैण्ड के पास, थाना गणेशपेठ, नागपुर शहर, महाराष्ट्र
(4) नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित पिता विद्याधर शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी-ग्राम छिर, थाना नरेना, राजस्थान
(5) नीरज चापले पिता प्रकाश चापले, उम्र 30 वर्ष, सा.गुजर बाड़ी, न्यू बस स्टैण्ड के पास, थाना गणेशपेठ, नागपुर शहर, महाराष्ट्र
जप्त सम्पत्ति:-
नगदी रकम 65000/- रुपये, 04 नग टच स्क्रीन मोबाईल, 02 नग की-पैड मोबाईल

दरअसल प्रार्थी दिनांक-17/11/2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग लड़की को इसकी भाभी ज्योति गुप्ता बहला-फुसलाकर कही ले गई है, की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-363 /2021 धारा-363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर, पारुल माथुर के द्वारा अपहृता बालिका की पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल बिलासपुर के सतत् प्रयासों से आरोपियॉ ज्योति गुप्ता के मोबाईल के IMEI NO. के आधार पर मिले सुराग उपरांत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित किया जाकर नागपुर महाराष्ट्र भेजी गई, जो IMEI No. के आधार पर सह-आरोपियॉ रुकसार खान एवं आकाश सिरवाते को नागपुर में पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर बताया गया कि इनके साथी नीरज चापले के द्वारा महिला ज्योति गुप्ता एवं नाबालिग लड़की को लेकर लाभ कमाने के आशय से इसके घर लाया गया था, नाबालिग बालिका का इन दोनों ने निकिता नाम से गलत आधार कार्ड बनवाया था, बाद ज्योति गुप्ता एवं नाबालिग लड़की को अजमेर ले जाकर अपने साथी आरोपी नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित के माध्यम से ज्योति गुप्ता का झूठा आधार कार्ड बनवाकर गोविन्द जाट नामक व्यक्ति से एवं नाबालिग लड़की का रतन प्रजापति नामक व्यक्ति से मोटी रकम लेकर शादी करवाये।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बलात्कार के बाद हत्या के मामले में युवक को फांसी की सजा

नाबालिग लड़की का शादी करवाने के पूर्व आरोपी नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित के द्वारा जबरन बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया, शादी के बाद आरोपी रतन प्रजापति के द्वारा नाबालिग बालिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। प्रकरण में आरोपी ज्योति गुप्ता, रुकसार खान, आकाश सिरवाते, नीरज चापड़े, नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित को पुलिस टीम द्वारा थाना लाया गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 65000 रुपये, 04 नग टच स्क्रीन मोबाईल, 02 नग की-पैड मोबाईल जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा-363, 366(क), 368, 370(1), 376, 34 भादवि एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नाबालिग लड़के ने तलाकशुदा को बंधक बनाकर किया रेप

विशेष योगदान:- निरीक्षक शीतल सिदार, उपनिरीक्षक मनीष कांत, सागर पाठक, मनोज नायक, प्र.आर.विष्णु साहू, आर.धर्मेन्द्र साहू, अजय शर्मा, सुनीता मण्डावी, कमलेश सूर्यवंशी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Ayub ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में शानदार शतक लगाकर अफरीदी के कारनामे की बराबरी की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के धनंजय नायक, अक्षत श्रीवास्तव और हर्षित सिंह का छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट अंडर 16 टीम में हुआ चयन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने डॉ. गीतेश अमरोहित की पुस्तक ‘बासी‘ का किया विमोचन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending