Connect with us

छत्तीसगढ़

नारायणपुर : स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Published

on

स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर द्वारा रिक्त पदों पर संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके आधार पर प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची दावा आपत्ति हेतु प्रकाशित की गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत साईकेट्रिक नर्स, स्टाफ नर्स, एमओ (महिला एवं पुरूष), फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट कम्यूनिटी नर्स, स्टाफ नर्स एनएचएम, स्टाफ नर्स एनआरसी, स्टाफ नर्स एनबीएसयू, इंस्ट्रक्टर आडियोमेट्रिक असिस्टेंट, ओप्टीमेस्टि, ओटी टेक्टनीषियन,एलटीबारबीएसके, एलटी बल्डबैंक एलटी ब्लॉक, एलटी ब्लाक लेबल एवं ओप्टीमिस्ट असिस्टेंट बैकलॉग पदों के पात्र अभ्यर्थियों की वरियता सूचि एवं प्रोग्रााम कोआार्डिनेटर और सुपरवाईजर टीबीएचआईव्ही, पद के लिए पुनः दावा आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची प्रकाशन की अधिक जानकारी हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लयूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडॉटइन पर अवलोकन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव: टायर फटने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, दो मजदूरों की मौत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत किया कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत किया कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध बिल्हा पुलिस की कार्रवाई जारी, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending