Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात अभियान के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

नाम आरोपीः– 1. शंकर गौरहा पिता सूरज गौरहा उम्र 24 साल साकिन अटल आवास खमतराई थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

  1. शिवम सोनी पिता स्व. गोपीनाथ सोनी उम्र 22 साल साकिन बम्हर मंदिर के पास चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
  2. श्रीमती राधा राजपूत पति पीला राम राजपूत उम्र 52 साल साकिन लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. ****

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा ) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें   रायपुर : स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान

इस अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास खमतराई सरकंडा बिलासपुर से आरोपी शंकर गौरहा, बम्हर मंदिर चांटीडीह के पास से आरोपी शिवम सोनी तथा लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा से आरोपिया राधा राजपूत द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते पाये जाने पर आरोपियो को पकड़ा गया। जिनकी तलाशी दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 01 किलो 200 ग्राम, 01 किलो 100 ग्राम तथा 01 किलो 160 ग्राम कुल 3 किलो 460 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में लंपी वायरस? 4 गायों की अचानक मौत के बाद मचा हड़कंप

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह उनि. सत्यनारायण देवांगन सउनि देवेन्द्र तिवारी सउनि जीवन जायसवाल म.प्र. आर. संगीता नेताम, प्र. आर. विनोद यादव प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर का विशेष योगदान रहा। ”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नरवा विकास कार्यक्रम: धमतरी जिले के वनक्षेत्रों में भू-जल स्तर में हो रहा लगातार सुधार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: विशेष अभियान चलाकर थाना कोनी द्वारा किया गया 4 गिरफ्तारी वारंट तामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: विशेष अभियान चलाकर थाना कोनी द्वारा किया गया 4 गिरफ्तारी वारंट तामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending