छत्तीसगढ़
“निजात” नारकोटिक्स/ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर बी.एन.मीणा भा.पु.से. के मार्ग दर्शन एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह भा.पु.से. के दिशा निर्देशन में उनके महात्वाकांक्षी अभियान ‘‘निजात‘‘ का शुभारंभ दिनांक 06.02.2023 को लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथियों के उपस्थितियों में संपंन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के जिले में पदभार सम्भालने के साथ ही जिले की पुलिस को नारकोटिक्स/ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिस पर कार्यवाही शुरू हो गई थी जिसका आज औपचारिक उद्घाटन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी एवं विशिष्ट अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर राजकीय गीत गायन से किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात राहुलदेव शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा निजात अभियान के बारे में परिचय दिया गया। तत्पश्चात संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा निजात अभियान ‘‘नशीले पदार्थो को ना, जिदगी को हां‘‘ के उद्देश्य के बारे में बताते हुए भविष्य की रूप रेखा के बारे में अवगत कराया गया। जिनके द्वारा मुख्य रूप से तीन चरणों का उल्लेख किया गया । 01 पुलिस कार्यवाही एवं जीरो टारलेंस 02 जन जागरूकता एवं 03 काउंसिलिंग / डी एडिक्शन। जिसमें बताया गया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही एवं सामाजिक बुराई को दूर कर लोगों को खुशहाल जीवन में वापस लाने हेतु पुलिस अपनी भागीदारी की शुरूवात कर रही है। समाज के सभी वर्ग को उसमें अपनी सहभागीता निभाने का अह्वान किया गया।
बीएन मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा अपने उद्बोधन में पुुलिस अधीक्षक के इस नवीन पहल के लिए उनकी तारीफ करते हुए अवगत कराया गया कि किस प्रकार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अपने पूर्व में तैनात रहे जिलों में भी इसी प्रकार ‘‘निजात‘‘ अभियान का कार्यक्रम लगातार संचालित किया गया। जिससे उक्त जिलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए है। इसी प्रकार जिला बिलासपुर में भी पुलिस अधीक्षक के साथ जिले की पूरी पुलिस टीम को इस अभियान को लगातार संचालित करते हुए बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
विशिष्ट अतिथी के रूप में आर्ट आफ लिविंग संस्था से उपस्थित प्रीतपाल सिंह गुंबर द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी इनके संस्था के माध्यम से नशा मुक्ति के संदर्भ में कार्यक्रम होते रहे है। किन्तु नशा मुक्ति एकतरफा नहीं हो सकता, नशे से निजात दिलाने के लिए सामाजिक सहभागीता की अत्यंत आवश्यकता है। मेडिटेशन के माध्यम से लोगों को नशे से मुक्त होकर सुखद जीवन की ओर वापस लाने में मदद मिलती है।
प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिलासपुर ईकाई की प्रमुख ब्रम्हकुमारी मंजु दीदी द्वारा सादा जीवन उच्च विचार की परिकल्पना करते हुए बताया गया कि नशे से ग्रसित व्यक्ति मेडिटेशन एवं ध्यान के माध्यम से अपने बुरी आदतों से निजात पा सकता है। समस्या बढ़ने से पहले उसका निराकरण कर लेना आवश्यक है अगर समस्या की शुरूवात में उसे न रोका जाए तो इस प्रकार वह विकराल रूप ले सकता है। जिसे उन्होने उदाहरण के माध्यम से अवगत कराया।
डाॅ. प्रशांत द्विवेदी अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एशोसिएशन बिलासपुर एवं डाॅ. अविजित रायजादा पूर्व अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एशोसिएशन बिलासपुर दोनों के द्वारा नशा के दुश्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। एवं अवगत कराया गया कि किस प्रकार पूर्व से बीमार कोई व्यक्ति अगर नशीली वस्तुओं का सेवन करता है तो परिणाम स्वरूप उसके स्वास्थय में गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। उनके द्वारा लोगों को नशे से निजात दिलाने के लिए उनकी काउंसिलिंग एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए उक्त अभियान अनुसार अवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तैयार लघु फिल्म के प्रदर्शन के माध्यम से संदेश दिया गया कि किस प्रकार एक युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद कर लेता है, जो सही मार्गदर्शन पाकर अपने जीवन में नशे की आदत से निजात पाता है एवं अपनी सामाजिक सहभागीता निभाते हुए अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही में पुलिस की मदद करता है। उक्त कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ड्रिम लैण्ड स्कूल सरकंडा बिलासपुर के छात्र – छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि किस प्रकार नशा किशोर, युवाओं एवं लोगों के जीवन को बर्बाद कर देता है, जिससे निजात दिलाने का आह्वान किया गया। निरीक्षक पौरूष पुर्रे द्वारा ‘‘निजात पाना है‘‘ शीर्षक से एक कविता प्रस्तुत कर बिलासपुर शहर को नशे से मुक्त कराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा आगंतुक सभी अतिथियों को जिला पुलिस की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा राजेन्द्र जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम पश्चात पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा जागरूकता अभियान रथ ‘निजात‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसके माध्यम से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के विरूद्व जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अबतक जिले में नशे के विरूद्व अभियान चलाकर गांजा (6 प्रकरणों में कुल 47 किलो ग्राम), ड्रग्स (1 प्रकरण 15 ग्राम चरस), नशीली दवाईयों (03 प्रकरणों में 184 नग कफ सीरप), अवैध शराब (13 प्रकरणों में लगभग 13 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 192 लीटर देशी शराब), हुक्का पाॅंठ (130 नग) सुगंधित तंबाकू (260 नग) शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्व 185 मोटर व्हीकल एक्ट की 45 कार्यवाही गई है, और यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
साथ ही दवाई दुकान संचालको, आटो मोबाईल्स, टायर दुकान पान ठेला चलानों वालों की मीटींग लेकर अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त नहीं होने एवं कोई भी नशायुक्त पदार्थ विक्रय न करने की समझाईश दी गई है।
उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी गण थाना/चैकी प्रभारीगण एवं आर्ट आफ लिविंग, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरी वि. वि, चेबर आफ कामर्स, रोटरी क्लब, पायल एक नया सवेरा मेडिकल एशोसिएशन के पदाधिकारीगण, विस्डम ट्री फाउंडेशन, इनायत फाउंडेशन, शिमरन युवा चेतना, धनगुरूनानक, अर्पण महाभियान, धिति फाउंडेशन, मार्मिक चेतना, दीन मानवता, ख्वाब फाउंडेशन, बोहरा समाज, फाईट अगंेस जस्टीश, मारवाडी युवा मंच, उम्मीद किरण, अस्था, जज्बा, युथ संस्कार फाउंडेशन, आल इंडिया मुक्ति वेलफेयर, छत्रपति युवा विंग, डिवाईन ह्युमिनीटी, विश्वधर्मारंभ, श्रृति निशुल्क सिलाई सेंटर, एनसीसी, एनएसएस, स्कूल कालेज के छात्र छात्राएं आदि बडी संख्या में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
छत्तीसगढ़
Bilaspur High Court Verdict : ‘सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं’.. इस मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, ट्रायल कोर्ट के फैसले को माना सही
Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता।

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया है।
शादी के बहाने बनाए संबंध
दरअसल, Bemetara जिला निवासी रेप पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट से आरोपी के बरी होने के खिलाफ अपील प्रस्तुत करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया कि वह एक एग्रीकल्चरल कॉलेज में मजदूरी करने जाती थी। वहां गांव के दूसरे लोग भी काम करने जाते थे। गांव का एक व्यक्ति, यानी आरोपी भी वहां काम के लिए जाता था। 19 जून 2022 को आरोपी ने उससे बात करना शुरू किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा, उसे रानी की तरह रखेगा, और शादी का वादा करके उसे बहलाया। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे बार-बार शादी का वादा करके फुसलाया और उससे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा।
पहले से शादीशुदा थी महिला
25 जुलाई 2022 को सुबह करीब 4:00 बजे, जब शिकायतकर्ता शौच के लिए जा रही थी, तो आरोपी उससे मिला और फिर कहा कि वह उससे शादी करेगा तथा फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ी, लेकिन उसी समय लाइट चली गई और आरोपी उसे अपने घर ले गया एवं संबंध बनाए। जब आरोपी ने संबंध बनाए, तब वह तीन माह की गर्भवती थी। लोकलाज के भय से उसने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया। बाद में पति के पूछने पर घटना की जानकारी दी, इसके बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दोषमुक्त
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल कोर्ट ने गवाहों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त किया। इसके खिलाफ पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई उपरांत अपने आदेश में कहा कि गवाहों के बयानों को देखने से यह साफ है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह स्पष्ट तौर पर साबित हो सके कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने या चोट पहुंचाने का डर दिखाकर उसकी सहमति ली थी। इस केस में ऐसा कोई सबूत भी नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि पीड़िता ने अपनी सहमति इसलिए दी क्योंकि उसे लगता था कि वह कानूनी तौर पर शादीशुदा है।
सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं
इसके उलट, पीड़िता पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति से शादीशुदा थी और गर्भवती भी थी। इस केस में यह भी साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी। इसके अलावा, यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता अपनी सहमति व्यक्त नहीं कर पाई थी। पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयानों को देखने से यह साफ है कि आरोपी ने सहमति से पीड़िता के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।
छत्तीसगढ़
Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव
अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।
Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.
DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले
28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।
डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण
इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।
तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?
उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।
प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?
उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?
उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।
छत्तीसगढ़
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News) कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






















