छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश ने आरंग विधानसभा को दी कई बड़ी सौगातें, 86 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
आरंगः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज 7 फरवरी को रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 86 करोड़ 66 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के भूमिपूजन हेतु 76.13 लाख रुपए के 6 कार्य तथा 55.76 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग के भूमिपूजन हेतु 1502.02 लाख रुपए के 4 कार्य तथा 1835.501 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूमिपूजन हेतु 2027.88 लाख रुपए के 13 कार्यों तथा 2713. 58 लाख रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग – 1 के 415.94 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भूमिपूजन हेतु 23.87 लाख रुपए के 01 कार्य तथा 15.42 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह उन्होंने 24 विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं 23 विकास कार्योंलोकार्पण किया।
जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के कुल 8 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया जिसमें आरंग के लखौली में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र भंडारपुरी में ईसीआरपी के अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र राखी में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद- कुटेला में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लागत 9 लाख 68 हजार रूपये और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीवा में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लगात 9 लाख 68 हजार रुपए शामिल हैं। आरंग के पलौद में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में ब्लड स्टोरेज की स्थापना हेतु 28 लाख 03 हजार रुपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।
जल संसाधन विभाग रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के अंतर्गत अमेठी तटबंद निर्माण कार्य लागत 834.96, सिवनी टार बांध का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 146.22, पलौद स्टॉपडेम शीर्ष एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 132.44, ग्राम बनरसी के समीप पतलू नाला में स्टॉपडेम कार्य, लागत 388.4 सहित कुल 1502.02 का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1835.501 लाख रूपये के 6 कार्याे का लोकार्पण किया जिनमें कोल्हान नाला पर टेकारी स्टॉपडेम योजना का निर्माण कार्य लागत 359.74, खुटेरी जलाशय का शीर्ष एवं नहर कार्य का जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य 232.851, नरदहा जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं मुख्य नहर के चौन क्रमांक 0 से 60 चौन तक लाइनिंग कार्य 147.57, गुमा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य लागत 397.85, आरंग नवागांव जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 399.13 और आरंग के कोल्हान नाला पर सक्रिय स्टॉपडेम का निर्माण लागत 298.36 शामिल है।
इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल योजनाओं हेतु 13 ग्रामों के 4314 घरेलू कनेक्शन हेतु 2027.88 लाख का शिलान्यास 9 ग्रामों के 6619 घरेलू कनेक्शन हेतु 685.7 लाख रूपये के विकाय कार्याे का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह जल संसाधान विभाग जल प्रबंध संभाग-1 के 415.94 लाख के 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें महानदी मुख्य नहर के देवदा, लखौली, रीवा, डिधारी, नारा एवं कुकरा माइनरों का रिमॉडलिंग एवं लाइंनिग कार्य हेतु लागत 383.85 लाख रूपये एवं महानदी मुख्य नहर के कि.मी. 84.45 से 85.50 तक प्रोटेक्शन कार्य हेतु लागत 32.09 लाख रूपये शामिल है।
इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के हनुमान मंदिर चौक में बाजार शेड निर्माण पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग सहित ग्राम पौंता ग्राम पंचायत तांदुल में 3 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (पाल समाज) में 5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (निषाद समाज) में 3 लाख रूपये, शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला नवागांव (हाइवे) 1 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण में 4.42 लाख रूपये का लोकार्पण कार्य शामिल है। स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट अनंत राम बर्छिया शा.उ.मा.वि. चंदखुरी में जीर्णाेद्वार कार्य में 23.87 रूपये का शिलान्यास कार्य शामिल है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
