Connect with us

छत्तीसगढ़

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की हुई सराहना

Published

on

रायपुर। प्रदेश के आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को संचालित सियान जतन क्लिनिक को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने इस पर प्रस्तुतिकरण दिया।

कॉन्क्लेव में नेशनल आयुष मिशन के अंतर्गत देश भर में संचालित उत्कृष्ट और अभिनव गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रारम्भ किए गए सियान जतन क्लीनिक को भारत सरकार ने इस कॉन्क्लेव में विशिष्ट गतिविधि के रूप में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : बुजुर्ग महिला से मारपीट कर अवैध पैसा वसूली का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने सियान जतन क्लीनिक के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और हितग्राहियों की जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 1174 शासकीय आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं तथा पंचकर्म सेवाएं संचालित की जाती है। पिछले वर्ष मई में प्रारंभ हुई इन क्लिनिकों के माध्यम से अब तक चार लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं।

कॉन्क्लेव में मौजूद भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य राज्यों के अधिकारियों ने सियान जतन क्लीनिक को अनुकरणीय पहल बताते हुए इस तरह के क्लिनिक अपने-अपने राज्यों में शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नहर निर्माण से तीन गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Video: पानी से निकल बाहर आया मगरमच्छ, घबराया शहर, पर हुआ कुछ ऐसा कि लाइमलाइट चुरा ले गया कुत्ता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending