Connect with us

छत्तीसगढ़

नेशनल पुलिस मेमोरियल: शहीद श्रद्धांजलि समारोह में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

Published

on

बिलासपुर। कल दिनांक 13-03-2022 को नेशनल पुलिस मेमोरियल चाणक्यपूरी नई दिल्ली शहीद श्रद्वाजंलि समारोह मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अमिन नन्दन सिन्हा के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा शहीदो को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई-
शहीदो के नाम इस प्रकार है :-

एस.पी. सिंह
वर्ष 2011 मे उप निरीक्षक के पद पर अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर मे पदस्थ थे । उक्त उप निरीक्षक अपने उच्चाधिकारियों के आदेशो का पालन बहुत ही तत्परता से करते थे एवं सदैव कार्य पर सतर्क रहते थे । दिनांक 01/02.02.2011 को रेलवे संपत्ति की चोरी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी एवं धरपकड़ के दौरान अपराधियों द्वारा कार्य पर तैनात उक्त उप निरीक्षक पर प्राणघातक हमला किया गया । दिनांक 02.02.2011 को ही इलाज के दौरान उप निरीक्षक शहीद हो गए ।
सी.पी. सिंह
वर्ष 2011 मे आरक्षक के पद पर अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर मे पदस्थ थे । उक्त आरक्षक अपने उच्चाधिकारियों के आदेश अनुपालन हेतु कर्तव्यनिष्ठ थे एवं सदैव कार्य पर सतर्क रहते थे । दिनांक 01/02.02.2011 को रेलवे संपत्ति की चोरी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी एवं धरपकड़ के दौरान अपराधियों द्वारा कार्य पर तैनात उक्त आरक्षक पर प्राणघातक हमला किया गया । दिनांक 03.02.2011 को इलाज के दौरान आरक्षक शहीद हो गए ।

श्री जी.के.राजपूत
वर्ष 2011 मे निरीक्षक के पद पर रेसुब पोस्ट भाटापारा मे पदस्थ थे । उक्त निरीक्षक बहुत ही अनुशासित एवं आदेश अनुपालना के धनी थे । अपने उच्चाधिकारियों के आदेश पालन हेतु सदैव तत्पर रहते थे । अपने अधीनस्थ बल सदस्यो के प्रति भी उनका व्यवहार शांतप्रिय एवं शालीन था । दिनांक 25.11.2011 को रायपुर मण्डल मे वैकुंठ रेलवे स्टेशन महाप्रबन्धक निरीक्षण के दौरान बंदोबस्त ड्यूटि मे कार्य पर तैनात उक्त निरीक्षक सड़क दुर्घटना मे शहीद हो गए ।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने जन्मदिन के मौके पर वीडियो जारी कर जनता से की ये अपील

समीर उमाठे
वर्ष 2018 मे आरक्षक के पद पर रेसुब पोस्ट ईतवारी मे पदस्थ थे । उक्त आरक्षक बहुत ही अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ थे । अपने कार्य के प्रति सदैव तत्पर रहते थे । दिनांक 28.07.2018 को गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा मुंबई मेल मे दुर्ग से नागपुर तक अनुरक्षण हेतु कार्य पर तैनात थे । कार्य के दौरान सीने मे असहनीय दर्द होने के कारण उपचार हेतु तुमसर रोड रेलवे अस्पताल मे भर्ती कराया गया । दिनांक 28.07.2018 को ही सुधार न होने के कारण कोचर निजी अस्पताल मे स्थानांतरित किया गया, जहां चिकित्सको द्वारा उक्त आरक्षक को शहीद घोषित कर दिया गया ।

पी एल विश्वकर्मा
वर्ष 2020 मे निरीक्षक के पद पर अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर मे पदस्थ थे । उक्त निरीक्षक बहुत ही अनुशासित एवं उच्च दर्जे के साज सज्जा मे रहते थे । अपने कार्यकाल के दौरान निरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशो एवं कर्तव्यों का पालन बखूबी निभाया गया । गंभीर प्रकृति की शिकायतों की जांच भी बड़ी कुशलता एवं शीघ्रता से पूर्ण किया गया । कर्तव्य के दौरान उक्त निरीक्षक श्वसन तंत्र प्रणाली मे संक्रमण के कारण उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां कोविड महामारी की चपेट मे आ गये । दिनांक 01.10.2020 को उक्त निरीक्षक का स्वर्गवास हो गया ।

श्री एन.आर. पोर्ते
वर्ष 2020 मे प्रधान आरक्षक के पद रेसुब पोस्ट चांपा मे पदस्थ थे । उक्त प्रधान आरक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार थे । उच्चाधिकारियों के आदेशो का पालन तत्परता से करते थे । वर्ष 2020 मे प्रधान आरक्षक द्वारा कोविड महामारी के दौरान श्रमिक स्पेशल गाड़ियों मे अनुरक्षण एवं श्रमिकों को कतारबद्ध ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म से बाहर करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए । कार्य के दौरान कोविड महामारी से संक्रमित होने के कारण उक्त प्रधान आरक्षक का दिनांक 04.08.2020 को स्वर्गवास हो गया ।

यह भी पढ़ें   छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, ऑफिस में बुलाकर....

श्री शिवकुमार बरुआ
वर्ष 2020 मे प्रधान आरक्षक के पद रेसुब पोस्ट ब्रजराजनगर मे पदस्थ थे । उक्त प्रधान आरक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार थे । उच्चाधिकारियों के आदेशो का पालन तत्परता से करते थे । वर्ष 2020 मे प्रधान आरक्षक द्वारा कोविड महामारी के दौरान श्रमिक स्पेशल गाड़ियों मे अनुरक्षण एवं श्रमिकों को कतारबद्ध ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म से बाहर करने जैसे कार्य को बखूबी अंजाम दिया गया । कार्य के दौरान कोविड महामारी से संक्रमित होने के कारण उक्त प्रधान आरक्षक का दिनांक 29.10.2020 को स्वर्गवास हो गया ।

समारोह के दौरान शहीदो के परिवारजन उपस्थित जिन्हे श्रीमान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया गया और शहीद के किये कार्यो की सराहना की गई, शहीद के परिवारजन से उनकी समस्याओें के बारे मे पूछा गया किसी ने कोई समस्या ना होना बताया प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने सभी शहीद परिवार को इस अवसर पर उपस्थित रहने हेतु धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है |


news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   खुटाघाट जलाशय में पर्यटक खुद तोड़ रहे नियम, हादसे का बढ़ा खतरा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर दौरे पर, यहां जानिए उनका पूरा शेड्यूल

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   नाइट ड्यूटी में नर्स से दुष्कर्म! अस्पताल संचालक ने रातभर किया रेप… 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending