छत्तीसगढ़
अवैध रूप से मोटर सायकल में शराब परिवहन करते आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गिरफतार
जप्त मशरूका :1. देशी मदिरा प्लेन शराब 60 पाव कीमती लगभग 4800 रू ।
- घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बिना नंबर का कीमती लगभग 45000 रु
गिरफतार आरोपी:आंनद कुमार ताम्रकार पिता भगत राम उम्र 24 साल साकिन ग्राम भरारी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा नशे के अवैध कारोबारियो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए थे इसी तारतम्य में रतनपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.03.2022 के दौरान टाउन देहात भ्रमण के जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में भारी मात्रा में शराब रखकर कलमीटार मार्ग से होते रतनपुर शहर की ओर आ रहा कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के खंडोबा मंदिर चौक रतनपुर के पास कलमीटार मार्ग से होते एक मोटर सायकल सवार सामने एक थैला में कुछ वस्तु रखे आ रहा था जिसे रोककर कर पूछताछ करने पर अपना आनद कुमार ताम्रकार पिता मगत राम ताम्रकार उम्र 24 साल निवासी ग्राम मरारी थाना रतनपुर का रहने वाला बताया जो थैला को चेक करने पर थैला के अंदर 60 पाव देशी प्लेन मदिरा 180 एमएल वाली रखा था जिसके संबंध कोई वैध कागजात पूछताछ करने नही होना बताया जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल बिना नंम्बर का जप्त किया गया आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध का घटित करने पर से आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफतार कर न्यायिक रिमाड में पेश किया गया ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized2 days ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
-
Uncategorized17 hours ago
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे
