Connect with us

छत्तीसगढ़

पत्नी का पोस्टमैन से एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर, फिर…

Published

on

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हफ्ते भर पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक के पत्नी का प्रेमी निकला। उसने पहले अपनी प्रेमिका के पति से लड़ाई की उसके बाद डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की थी। मामला सरिया थाना क्षेत्र के देवगांव गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम बिरेन्द्र मेघ बताया जा रहा है। वो अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ देवगांव में रहता था। 23 अप्रैल की शाम को उसको किसी का फोन आया उसने बाद वह साइकिल से कही घूमने चला गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। अगले दिन गांव के खेत में उसका शव मिला। सूचना के मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया था। पीएम रिपोर्ट में बात का पता चला कि युवक को किसी भारी चीज से मारा गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गुजरात के गवर्नर जहरमुक्त खेती और रसोई पर देंगे व्याख्यान

ऐसे हुआ अफेयर का खुलासा…

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फटहामुडा निवासी शिवप्रसाद साहू के साथ अवैध संबंध था। शिवप्रसाद कुछ समय पहले ही देवगांव के पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन का काम करता था। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। यह पता चलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम को उसने ही युवक को बुलाया था। शिवप्रसाद ने बताया कि बुलाने के बाद दोनों के बीच उसके अवैध संबंध को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। जिसके बाद मैंने डंडे से पीट -पीटकर मार दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   डोंगरगढ़ में मिला तीन दिन से लापता आरक्षक...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर का प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने किया निरीक्षण, शिक्षकों के चयन की प्रगति की जानकारी ली, अधोसंरचना की प्रशंसा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर का प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने किया निरीक्षण, शिक्षकों के चयन की प्रगति की जानकारी ली, अधोसंरचना की प्रशंसा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending