छत्तीसगढ़
पीजी कालेज स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में ATKT हुए विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कोरबा। शासकीय इं. विश्वेसरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में ATKT हुए विद्यार्थियों ने अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति के नाम पर पीजी कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

विद्यार्थियों का कहना है कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम जारी हुई है जिसमें स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के अधिकतर विधार्थी का ATKT लगा है, जबकि M.SC. व अन्य विषय ऐसे है जिसमे पुर्नमूल्यांकन की सुविधा नहीं होने के कारण हम अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनः मूल्यांकन नहीं करा पा रहे है, जबकि ATKT विषय की परीक्षा जनवरी 2024 में होगी जिसका रिजल्ट अप्रेल 2024 में आयेगा जिससे हम सभी विधार्थी एक साल बर्बाद हो जायेगा हम सभी विद्यार्थी आज पीजी कालेज प्राचार्य महोदय जी से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या बतायी है मैडम का आश्वाशन मिला है की हमारी समस्या का समाधान करेंगी।

छात्र नेता मोंटी पटेल का कहना है की यह सभी विद्यार्थियों की माँग जायज़ है जितने विद्यार्थी तृतीय सेमेस्टर में ATKT हुए है उन सभी विद्यार्थियों का जिस भी विषय में ATKT हुए है उन विषय की परीक्षा चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ले,
जिससे ATKT हुए सभी विद्यार्थियों का साल खराब न हों, और यह विषय विद्यार्थियों के हित में है जो बिलकुल होना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान तृतीय सेमेस्टर में ATKT हुए विद्यार्थी नीलम अनंद, भूनेश्वर कुर्रे, बुलबुल जैन, मनोज चंद्रा, मोहन साहू, नीतेश साहू, दीनानाथ साहू, हितेश डक्सेना, भूनेश गवेल, ज्ञानेश्वर चंद्रा, अमित बरेठ, यशवंत कुमार एवं पीजी कालेज नातकोत्तर के नियमित विद्यार्थी व छात्र नेता सन्नी यादव, अर्जुन कर्ष उपस्थित रहे॥
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized15 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized4 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
