छत्तीसगढ़
पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 48810 नगद एवं 8 बाइक समेत 13 मोबाइल जप्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर द्वारा जिले मे जुआरियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर कोटा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में, पीपलतराई प्लाट में खेल रहे 16 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार जुआरियों से ₹48810 एवं 08 मोटर साइकिल तथा 13 मोबाइल जप्त
- दिनांक 17.01.2022 को थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिला की पीपरराई प्लाट में जुआरियान जुआ खेल रहे हैं सूचना पर कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में कोटा पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई, मौके पर जुआडियान 1. भाव सिंह पिता झुमुक लाल उम्र 45 साल साकिन मोहनभाटा थाना कोटा 2. नाथूराम मसराम पिता शिव प्रसाद उम्र 45 साल साकिन घोघाडीह 3. विजय कौशिक पिता स्वर्गीय चेतन राम उम्र 43 साल साकिन मौहारखार कोटा 4. सौरभ सोनी पिता विष्णु सोनी 32 साल साकिन रेलवे स्टेशन कोटा 5. संदीप गुप्ता पिता स्वर्गीय सुभाष गुप्ता उम्र 47 साल साकिन रेलवे स्टेशन कोटा 6.बलराम जांगड़े पिता शीतल जांगड़े उम्र 30 साल साकिन मोहदी 7. परमेश्वर और पिता सरजू राम उम्र 34 साल साकिन घोघाडीह 8. कृष्ण वैष्णव पिता धनी दास उम्र 45 साल साकिन घोघाडीह 9. अजय कुमार केवट पिता सुखीराम उम्र 20 साल साकिन टांडा 10. तिहारू राम रात्रे अंजोर रात्रे उम्र 45 साल साकिन टिकरी पारा चौकी जूनापारा थाना तखतपुर 11. हेमलाल बघेल पिता लक्ष्मण बघेल उम्र 36 साल साकिन खैरझिटी 12. किशन कुमार पात्रे पिता ठाकुर राम पात्रे उम्र 45 साल साकिन टिकरी पारा चौकी जूना पारा थाना तखतपुर 13. संत कुमार रात्रि पिता बुधउ उम्र 42 साल साकिन टिकरीपारा चौकी जूनापारा थाना तखतपुर 14. सोमू शर्मा पिता अशोक शर्मा उम्र 28 साल साकिन पुरानी बस्ती कोटा 15. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पिता श्री देवेंद्र सिंह उम्र 40 साल साकिन रेलवे स्टेशन कोटा 16. शत्रुघ्न पात्रे पिता सीधी पात्रे उम्र 33 साल साकिन लोग बंद थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. को कोटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जुआरियान के कब्जे से नगदी ₹48810 एवं 08 मोटरसाइकिल तथा 13 मोबाइल जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized10 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
