Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आपराधिक प्रकरणों में हुए दोषमुक्त प्रकरणों की गई समीक्षा

Published

on


बिलासपुर। पुलिस अधीक्षकों की रेंज स्तरीय बैठक दिनांक 20.04.2023 को रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली गई ।

दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं उप पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आवश्यक रूप से करावे। सभी प्रकरणों में जप्ती के दौरान विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराये जाने और साक्ष्य के रूप में सम्मिलित कराने निर्देशित किया गया ताकि साक्षियों के पक्षद्रोही होने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही कराई जा सके।

गंभीर अपराधों की विवेचना के संदर्भ में प्रत्येक माह प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु कहा ताकि न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष की कमी का लाभ आरोपी पक्ष को न मिले व विवेचना के स्तर में सुधार लाया जा सके। आपराधिक प्रकरणों में विवेचना में त्रुटि के कारण दोषमुक्त प्रकरणों में विवेचकों के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया ।

यह भी पढ़ें   13 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

चिन्हित अपराध योजना के तहत चिन्हांकित किये गये प्रकरणों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह पुलिस अधीक्षकों को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला बिलासपुर के चिन्हित अपराध पाक्सो एक्ट के प्रकरण में विवेचक द्वारा 36 दिनों के अंदर विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिसमें आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दंडित किया गया। इसी प्रकार जिला मुंगेली से चिन्हित अपराध में नाबालिक बच्ची से अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी बस कंडक्टर के विरूद्ध 13 दिवस के भीतर विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिसमें आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास का दण्ड दिया गया। जिला सक्ती में नाबालिग से छेड़छाड के मामले में 24 घंटे में विवेचना पूर्ण कर चालानी कार्यवाही की गई जिसमें न्यायालय द्वारा आरोपी को 03 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड से दंडित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इन प्रकरणों में सफलता के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षकों की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें   टीकाकरण मामले में लापरवाही पर CMHO ने 5 BMO सहित 132 कर्मचारियों को नोटिस थमाया

वर्चुअल बैठक में सम्मिलित पुलिस अधीक्षकों को आगामी दिनों में आने वाले पर्व अंतर्गत अक्षय तृतीया/परशुराम प्रगटोत्सव एवं ईद-उल-फितर पर्व को ध्यान में साम्प्रदायिक सौहार्द्र सुनिश्चित करने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित करने निर्देश दिये गये। इन पर्वो में पर्याप्त बल व्यवस्था लगाकर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के बहनों ने प्रेस क्लब के भाइयों, सफाई कर्मचारियों एवं सिम्स के स्वास्थ्य कर्मचारियों को बाँधी राखी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कवर्धा : ग्राम दनिया खुर्द के चेक डैम निर्माण कार्य में ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, सुरक्षा बल के द्वारा अवैध टिकट दलालों के विरूद्व सघन अभियान चलाया गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending