Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के द्वारा ‘हमर बेटी-हमर मान’ कार्यक्रम के तहत नामांकित नोडल अधिकारियों की ली गई बैठक

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 07.10.2022 को  रतन लाल डांगी, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा ‘हमर बेटी-हमर मान’ कार्यक्रम के तहत महिला एवं बच्चां से संबंधित अपराधों के त्वरित निराकरण कराये जाने के लिये जिला स्तर पर बनाये गये नोडल अधिकारियों की पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक ली गई। 
    पुलिस महानिरीक्षक द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महिलाओं, बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किये गये ‘‘हमर बेटी-हमर मान’’ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित अपराधों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर निराकरण कराये जाने, महिला सुरक्षा हेतु लांच ‘अभिव्यक्ति एप’ के संबंध में भी सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूल/कॉलेजों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उसके इस्तेमाल के बारे में समझाईश दिये जाने, *‘अभिव्यक्ति एप’* के माध्यम से शिकायतों का तत्काल निराकरण किये जाने तथा महिला पुलिस अधिकारियों के माध्यम से स्कूल/कॉलेजों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी, अधिकार, गुड टच बैड टच, सायबर क्राइम एवं उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किये जाने निर्देशित किया गया। 
    पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित अपराध, गुम बालक/बालिकाओं के प्रकरणों, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों, जिलों में लंबित महिला व बच्चों संबंधी अपराध, गुम इंसान जांच (महिला, बालक/बालिका), एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की समीक्षा की जाकर  समयबद्ध निराकरण करने निर्देशित किया गया।
    पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि जिले में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा 60 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से किया जावे। 
    समीक्षा बैठक में अति.पु.अधी. सक्ती  गायत्री सिंह, अति.पु.अधी. सारंगढ़-बिलाईगढ़  महेश्वर नाग, अति.पु.अधी.(आईयूसीएडब्ल्यू) बिलासपुर गरिमा द्विवेदी, पु.अनु.अधि. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्री अशोक वाडेगांवकर, उ.पु.अधी. लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही, उ.पु.अधी.(बा.वि.अ.अ.शा.) जांजगीर-चाम्पा  चंद्रशेखर परमा, उ.पु.अधी. कोरबा प्रदीप येरेवार, उ.पु.अधी.(बा.वि.अ.अ.शा.) रायगढ़  राकेश भोई सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं। 

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 798.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना सिरगिटटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, एमजी शो रूम से कार चोरी करने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 17 से 23 अगस्त तक होगा सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending