Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस मुख्यालय सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

Published

on

रायपुर। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के मुख्य सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जेंडर संवेदनशीलता के प्रति पुलिस अधिकारियों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को सामाजिक दृष्टि से देखना आवश्यक है ताकि समाज के भीतर जेंडर एम्पावरमेंट लाया जा सके।

किसी भी घटना के सबंध में पुलिस अधिकारी को निष्पक्षता के साथ भूमिका निभाना आवश्यक है। संविधान में महिलाओं एवं पुरूषों को समान अधिकार दिये गये हैं। एक पीड़ित महिला से संबंधित प्रकरण को पुलिस अधिकारी द्वारा कैसे व्यवहरण किया जायेगा और मेडिकल जांच कराने के संबंध में सभी प्रावधान कानून के अंतर्गत किये गये हैं। दो दिन के इस कार्यशाला में लैंगिक समानता पर निष्पक्ष कार्यवाही कैसे की जायेगी यह सीखने को मिलेगा और इस दौरान शंकाओं को साझा कर इसके समाधान कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा बताया जायेगा।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: अडानी पावर प्लांट भंडार का फ्लाई एश नदी में बहाया जा रहा, पर्यावरण पर गंभीर खतरा, लाखों जिंदगियों से हो रहा खिलवाड़

पुलिस मुख्यालय सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी एस.सी. द्विवेदी ने प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों की विवेचना की बारीकियों, शिकायतों की जांच एवं पीड़ित के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा हो इस पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जब सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत प्रभावी हो गई है, तब पुलिस को और अधिक संवेदनशील होकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : कोसा से मिली स्वावलंबन की राह कोसा धागा निर्माण से मिला रोजगार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Job Update: सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के पद पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मनेंद्रगढ़ : एकलव्य विद्यालय के जेईई और नीट चयनित छात्रों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending