Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रतिदिन लग रही है, यातायात की पाठशाला, वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल व उप पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में थाना यातायात से निरीक्षक मोहन भारद्वाज व निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक चौराहों में यातायात के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यातायात की पाठशाला लगाकर लोगों को एवं वाहन चलाने वाले यातायात नियम के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलान न काटकर यातायात की पाठशाला पढ़ाकर यातायात के नियम के संबंध में पाठ पढ़ाकर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है जिसमें तीन सवारी वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन और ड्राइवर का सभी दस्तावेज अपडेट रखने, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड में वाहन न चलाने, व गुड सेमिरिटन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत आज कुल 34 पाठ शालाओं का आयोजन किया गया जिसमे

  • निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा जगमल चौक, पचरीघाट, गोल बाजार, सिटी सेंटर,पुराना बस स्टैंड
  • निरीक्षक सुनील तिर्की द्वारा जेल तिराहा, पुलिस पेट्रोल पंप महामाया चौक
  • उपनिरीक्षक एच0एस0 ठाकुर जिला अस्पताल रोड, सूर्या होटल रोड, पुराना बस स्टैंड
  • उप निरीक्षक संतोष सिंह सर आवासीय परिसर मार्ग, छतौना मोड
  • सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश बाबू कुर्रे यातायात प्रांगण में सुबेरे शाम-4 कक्षाएं ली
  • सहायक उपनिरीक्षक इंद्रदेव यादव अग्रसेन चौक, यातायात प्रांगण
  • सहायक उपनिरीक्षक चंद देव बी सी मंगला चौक पेट्रोल पंप, ग्राम पेंडारी रोड, कोटा मोड़, ग्राम परसदा
  • सहायक उपनिरीक्षक राम प्रताप यादव महामाया वार्ड,अपोलो चौक ,अशोक नगर ,पुलिस पेट्रोल पंप, महामाया चौक, बहतराई मोड,
  • सहायक निरीक्षक मनोज पांडे महामाया वार्ड, अपोलो चौक अशोक नगर, बहतराई मोड़
  • उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे यातायात प्रांगण एवं प्रीमीयर अकैडमी हाई कोर्ट के सामने जिस में सर्वाधिक 600 युवक-युवतियों की संख्या रही।
यह भी पढ़ें   मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: हर्बल गुलाल से स्वस्थ, सुरक्षित होगा होली का त्योहार

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: हर्बल गुलाल से स्वस्थ, सुरक्षित होगा होली का त्योहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: बाइक और मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, चोरी की हुई चीजों को बेचने तलाश रहे थे ग्राहक....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG NEWS: आरक्षक ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending