Uncategorized
प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बिलासपुर। प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा 7वीं बर्षगाँठ पर भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी सेवाव्रता नंद जी (अध्यक्ष रामकृष्ण मिशन कोनी बिलासपुर ) व विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री नवीन सिंह जी (रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी), व शहर के सम्मानित व्यक्ति आदरणीय श्री काशीनाथ घोरे जी (राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ) एवं श्री एस. के. पाढ़ी जी तथा प्रथम हॉस्पिटल के संचालक डॉ रजनीश पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीपप्रज्जवलित करके किया गया। तत्पश्चात अथितियों के स्वागत के उपरांत डॉ रजनीश पांडेय जी द्वारा प्रथम हॉस्पिटल के 7 वर्षों की यात्रा को साझा किया गया। इस क्रम में डॉ. रजनीश पण्डेय जी ने बताया कि, 7 वर्ष पूर्व सिर्फ 10 बिस्तरों के साथ प्रथम हॉस्पिटल की स्थापना किया गया था। जो आज 150 बिस्तरों के साथ उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, यह केवल उनकी अ केले की मेहनत और तपस्या का फल नहीं बल्कि समस्त अनुभवी स्टाफ के मेहनत तथा निरंतर कुछ नया करने का जूनून का परिणाम है की आज हम 150 बिस्तर तक बिलासपुर के चंद चुनिन्दा NABH सर्टिफाइड हॉस्पिटलो की सूचि में लाकर खड़ा कर दिया है.

I प्रथम हॉस्पिटल का कभी भी पैसा कमाना उद्देश्य नही रहा है, यह संस्थान सदैव गरीब व वंचित वर्गों के लिए आगे रहा I उन्होंने अपने प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताते हुए कहा कि मानव तन से भले ही बीमार हो जाये, किन्तु मन से कभी भी हिम्मत नही हारनी चाहिए, लोगो की सेवा हेतु सतत परिश्रम करते रहना चाहिए। साथ ही डॉ रजनीश में अपने व्हिजन को स्पस्ट रूप से सबके सामने रखा जिसमे उन्होंने भविष्य में जल्द ही नर्सिंग कॉलेज तथा DNB की पाठ्यक्रम की सुरुवात जल्द ही करने की बात कही ।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में NABH सर्टिफिकेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कमर्चारियों को प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया । उसके पश्चात अतिथि उद्बोधन में स्वामी सेवाव्रता नंद जी बोले कि मानव को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दृढ़ निश्चयी होना व कठोर परिश्रमी होना चाहिए ।
अतिथि उद्बोधन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम हॉस्पिटल के स्टॉफ नर्स व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस क्रम में सरस्वती वंदना, नगाड़े संग ढोल बाजे, गुजराती फॉल्क नृत्य, आज नचले, होठों पे ऐसी बात… जैसे गानों पर नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब आनंदित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से आदरणीय रजनीश सिंह जी ( विधायक, बेलतरा ), नकुल जी, विश्वास जलताड़े जी, ब्रजेंद्र शुक्ला जी, प्रणव शर्मा जी, विक्रम सिंह परिहार जी, डॉ निलय तिवारी जी व शहर के अनेक प्रबुद्ध जन व प्रथम हॉस्पिटल व आराध्या हॉस्पिटल के सभी चिकित्सक ,कर्मचारी व बिलासपुर नगर के गणमान्य जनों की उपस्थिति रही ।। इसके पश्चात खेल-कूद के विजेता व उपविजेताओं को प्रमाण पत्र दिया गया ।
कार्यक्रम का समापन में प्रथम हॉस्पिटल के संचालक डॉ रजनीश पण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन से किया ।।
Uncategorized
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।
बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।
इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Uncategorized
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास, जनकल्याण सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।
दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई सकारात्मक चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच अनेक साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत करते हुए इन संभावनाओं को दोनों राज्यों की जनता के हित में आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री माझी से सकारात्मक चर्चा हुई।
महानदी जल विवाद पर क्या बोले मुख्यमंत्री साय
सीएम साय ने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
