Connect with us

छत्तीसगढ़

बलात्कार का आरोपी चढ़ा तारबाहर पुलिस के हत्थे, चंडीगढ़ से किया गया गिरफ्तार

Published

on



बिलासपुर। प्रार्थिया व आरोपी संदीप यादव की पहचान फेस बुक माध्यम से हुई थी जो दोनो के मध्य बातचीत होने के दौरान आरोपी के द्वारा दिनांक 08.11.2019 को प्रार्थिया को मिलने के लिये थाना तारबाहर के होटल शिवनेरी में बुलाया था वही कमरा बुककर प्रार्थिया के साथ आरोपी के द्वारा शादी करूंगा बोलकर विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाया व पुनः फरवरी 2021 में उसी होटल में मिलने के लिये बुलाया दुसरी बार भी शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाया जो प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर आरोपी के द्वारा लगातार इंकार करता रहा एवं आरोपी के द्वारा बार बार प्रार्थिया को फोन कर उसकी निजी तस्वीरों को उसके परिजनों व जान पहचान वालो को वायरल करने की धमकी दे रहा था जिससे परेशान होकर प्रार्थिया के द्वारा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कराया गया जो मूल घटना स्थल थाना तारबाहर जिला बिलासपुर का होने से विवेचना हेतु डायरी वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा , नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधी गंभीर अपराधिक घटना को ध्यान में रखते हुए तत्काल उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर पारूल माथूर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के निर्देशन एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर देवेश सिंह राठौर के द्वारा उनि मिलन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर दिनांक 23.09.2022 को आरोपी को उसके मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर पंचकुला हरियाणा से पकड़ा गया ।

यह भी पढ़ें   11 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आरोपी संदीप यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 32 वर्ष साकिन हाउस नंबर 24 ग्राम महेशपुर सेक्टर 21 पंचकुला हरियाणा से दिनॉक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया उक्त आरोपी से दिनॉक घटना समय में उपयोग मोबाईल फोन को जप्त किया गया । आरोपी को ट्रांजिस्ट रिमांड पर पंचकुला हरियाणा से थाना तारबाहर जिला बिलासपुर ( छ.ग. ) लाया गया आरोपी संदीप यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 26.09.2022 को भेजा गया ।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उप निरीक्षक मिलन सिंह , आरक्षक 890 संदीप शर्मा , 1064 पवन बंजारे , 842 राम सोनवानी एवं सायबर सेल से उनि . प्रभाकर तिवारी व उनि अजय वारे का विशेष योगदान रहा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   16 जुलाई 2021 राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 27 नए पॉजिटिव मरीज, 32 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : ज़िले में एक हफ़्ते से लगातार कोरोना जाँच में एक भी कोरोना पॉज़िटिव नही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending