Connect with us

छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम भूपेश ने कांफ्रेंसिंग के जरिये दिया आर्शीवाद

Published

on

पलारी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से बलौदाबाजार-जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दतान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। आदर्श सामूहिक विवाह के अंतर्गत 27 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े सीएम और एचएम

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर एवं वधु को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की बधाई दी एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की। बता दें कि समाजजनों एवम जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारिया पूरी कर ली गई थी लेकिन असमय बारिश की वजह से सीएम के नही पहुंचने से लोगो को निराशा भी हुई। बावजूद इसके वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से सीएम बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दतान में उपस्थित थे। देखिए वीडियो…

यह रास्ता भक्त माता कर्मा का दिखाया हुआ रास्ता

यह भी पढ़ें   16 जून से प्रदेशभर में खुल जाएंगे स्कूल

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की आजीविका के लिए बहुत सी योजनाएं सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, सभी इन योजनाओं से लाभ उठाएं। यह रास्ता भक्त माता कर्मा का दिखाया हुआ रास्ता है कि समाज संगठित रहे, स्वस्थ रहे और उनके लिए रोजगार की व्यवस्था हो। हमारी सरकार उनके दिखाए मार्ग में चलकर उनके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

सामूहिक विवाह में जोड़ों को 50 हजार

सीएम भूपेश ने बताया कि हमारी सरकार ने बहुत से लोक कल्याणकारी निर्णय लिए हैं। इनमें सामाजिक हित में एक निर्णय यह भी है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जोड़ों को 15 हजार रुपए की जो राशि दी जाती थी उसे बढ़ाकर हमारी सरकार ने 25 हजार रुपए किया। अब विधानसभा सत्र के दौरान हमने यह निर्णय लिया है कि आगामी समय में होने वाले सामूहिक विवाह में जोड़ों को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अब लोग खर्चीले विवाह को छोड़कर सामूहिक विवाह की ओर उन्मुख होने लगे हैं। हमारी सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही है। कुपोषण के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार चल रही है। जिलों के अस्पतालों को मजबूत बनाने का काम हम कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर: मंत्री डॉ. डहरिया शामिल हुए अर्बन इंजीनियर संघ के कार्यक्रम में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   7 जुलाई को पीएम मोदी आएंगे छत्तीसगढ़
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending