Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: पिता ने 5 साल तक बेटी से की दुष्कर्म! ऐसे हुआ खुलासा

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। न्यायधानी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी से लगातार पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा । पीड़ित 15 साल की लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। शासकीय संस्थान में काम करने वाली मां को पिता की हरकतों पर शक हुआ, मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है।

उसका पिता उसे घर से बाहर नहीं जाने देता था। इतना डरा के रखता था की बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। शुरू में मां को लगा की पिता बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, लेकिन जब बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करने लगा, और पढाई लिखाई सम्बन्धित कामों के लिए भी घर से निकलने के लिए मना करने लगा तो उसकी मां को उस पर शक हुआ।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव: सहारा इंडिया के निवेशकों को जल्द वापस मिलेंगे पैसे

तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया और उन्हें छोड़कर अकेली रहने की धमकी दी साथ ही दिलासा भी दिया की डरने की जरूरत नहीं है। मां के सख्त रुख और दिलासे को देखकर बेटी टूट गई और 5 साल से जारी पिता की करतूतों की पूरी कहानी मां को बता डाली। मामला सामने आने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

आरोपी पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही बेटी ने आखिरकार साहसी कदम उठाते हुए पिता को उसके कर्मों की सज़ा देने के लिए कानून का सहारा लिया। बहरहाल छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना बनी गरीबों का सहारा, 100 करोड़ रुपए के पार पहुंचा गोबर खरीदी का आंकड़ा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IND vs ENG, 4th Test, Day 2, LIVE Updates: जायसवाल और गिल की जोड़ी पांव जमाती हुई, इंग्लैंड को मिलेगा करारा जवाब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेश शीर्ष नेत्रतित्व से मिलने पहुंचे भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending