Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, स्कूल केवल टीकाकरण के लिये खुलेंगे

Published

on


बिलासपुर 4 जनवरी 2022। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने जिले में तत्काल प्रभाव से रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया है। सभी स्कूल कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिये शिक्षण संस्थान सोशल डिस्टेंस के साथ खोले जा सकेंगे।

आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 का पालन करते हुए थोक व्यापार, सब्जी मंडी, लोडिंग-अनलोडिंग और परिवहन की अनुमति रहेगी। पेट्रोल पंप, दवाई दुकान, दवाई की डिलीवरी, एंबुलेंस को भी प्रतिबंध से छूट रहेगी और वे पूर्व नियमित समय के अनुसार संचालित रहेंगे।
आदेश के अनुसार होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आइटम, फूड कोर्ट और अन्य खाद्य सामग्री संबंधी प्रतिष्ठान रात्रि 11 बजे तक संचालित होंगे। फूड की होम डिलीवरी रात्रि 11 बजे तक की जा सकेगी।


नगर निगम क्षेत्र से बाहर नेशनल हाईवे अथवा मुख्य सड़क मार्ग में स्थित ढाबे टेक-अवे के लिए रात्रि 11 बजे तक संचालित हो सकेंगे।
इसके अलावा जिले में सभी प्रकार के जुलूस में रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक कार्यक्रम खेलकूद पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन विवाह आयोजन एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम किए जा सकेंगे।
निर्देश में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, स्वाद, गंध में महसूस नहीं होना, दस्त उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत है तो वे निकटतम केंद्र में कोविड-19 की जांच कराएं और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वारंटाइन में रहें। क्वॉरेंटाइन एवं होम आईसोलेशन की अनुमति को कड़ाई से लागू किया जाएगा।
जिले में सभी मॉल, होलसेल दुकानें, जिम, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, टॉकीज, थियेटर, ऑडिटोरियम, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल और अन्य स्थल आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित होंगे।
सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक कर्मचारी एवं ग्राहकों को व्यवसाय के दौरान मास्क का उपयोग करना आवश्यक होगा। सभी निजी अस्पताल नियमित रूप से बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देंगे।

यह भी पढ़ें   विधायकों के सामने BJYM का हंगामा, अंकिता हत्याकांड पर जताया विरोध


संघ लोक सेवा आयोग, राज्य संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग एवं अन्य परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र में चयनित विद्यालय केवल परीक्षा संचालन के लिए खोले जा सकेंगे। आगामी आदेश तक प्ले स्कूल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय, स्विमिंग पूल व वॉटर पार्क का संचालन बंद रहेगा।
हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों के आगमन के 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगा यदि यह रिपोर्ट नहीं होती है तो एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर टेस्ट कराना होगा।
राज्य की सड़क सीमा और सभी रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की रैंडम चेकिंग की जाएगी।
सभी सार्वजनिक स्थानों भीड़, बाजार, दुकान आदि में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने, हवाई यात्रा, ट्रेनों में यात्रा करने से बचने के लिए भी कहा गया है।
सार्वजनिक समारोहों के लिए आदेश के अनुसार अनुमति लेनी होगी जिसमें सभागार की एक तिहाई क्षमता अथवा अधिकतम 200 व्यक्तियों को सम्मिलित होने की इजाजत होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बीजापुर कैरियर एकेडमी मे एडमिशन शुरू, छात्रावास अधीक्षक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विधायकों के सामने BJYM का हंगामा, अंकिता हत्याकांड पर जताया विरोध
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उड़ीसा एवं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात “यास” के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे से संबन्धित इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending