छत्तीसगढ़
बिलासपुर: शादीशुदा बैंककर्मी ने कोल्ड्र ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर शादीशुदा महिला सहकर्मी का किया रेप
बिलासपुर. शादीशुदा बैंक कर्मी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर शादीशुदा महिला सहकर्मी का रेप किया. रेप का वीडियो बनाकर आरोपी ने महिला सहकर्मी से 2 लाख रुपए वसूल लिए. महिला सहकर्मी ने तंग आकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी ने महिला सहकर्मी से दोस्ती का फायदा उठाया और कोल्ड्र ड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में रेप कर वीडियो बना लिया. इसके बाद से आरोपी बैंक कर्मी महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करने लगा. बात नहीं बनी तब उसने वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस ने बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
तोरवा थाना क्षेत्र के सूर्यवंशी मोहल्ला निवासी राजीव श्रीवास्तव (35) बैंक में काम करता है. उसके साथ 34 वर्षीय महिला भी बैंक में काम करती हैं. राजीव ने महिला से दोस्ती कर ली. इसके बाद से दोनों आपस में मिलते-जुलते रहे. साल 2020 में महिला के जन्मदिन पर बैंककर्मी युवक उसके घर गया था. तब उसने कोल्डड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया. इसके साथ ही उसने वीडियो भी बना लिया.
राजीव श्रीवास्तव और महिला बैंककर्मी दोनों शादीशुदा हैं. महिला का न्यूड वीडियो बनाने के बाद वह उसे दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा. उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही रुपयों की डिमांड करता था. राजीव ने महिला को डरा-धमका कर दो लाख रुपए वसूल लिया था. महिला का आरोप है कि राजीव वीडियो बनाकर अपनी सारी हदें पार करने लगा. अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालकर मारपीट करने लगा था.
तंग आकर महिला ने मना किया, तब उसने कुछ दिन पहले महिला की सहेली और उसके पति के मोबाइल में न्यूड वीडियो वायरल कर दिया. महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी. फिर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. TI जेपी गुप्ता ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी राजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
