छत्तीसगढ़
बिलासपुर: सहेली ने कॉल कर मिलने बुलाया और मौके पर खुद नहीं पहुंची, फिर…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला मुख्यालय में सहेली के घर छोड़ने के बहाने दो युवकों ने एक नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों आरोपी छात्रा के परिचित हैं और उसकी सहेली के दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपी छात्रा को कार से एक हॉस्टल के कमरे में ले गए औऱ जबरदस्ती शराब पिलाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद बदहवास हालत में चौक पर छोड़कर भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक भाजपा नेता व पूर्व पार्षद का बेटा है। मामला बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की को रविवार की देर शाम 8 बजे उसकी सहेली ने कॉल कर राजीव गांधी चौक पर मिलने के लिए बुलाया। छात्रा राजीव गांधी चौक पहुंची और अपने सहेली को फोन किया। उसने बताया कि वह गांधी चौक पहुंच गई है और वह कहां है। तब सहेली ने उससे कहा कि वह अपने घर में है। उसके घरवाले डांट रहे हैं, इसलिए वह नहीं आ सकती। छात्रा की सहेली ने कहा कि वह नहीं आ सकती। उसके दोस्त कश्यप कॉलोनी गली नंबर-4 निवासी उसके दोस्त संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी (26) और कुम्हारपारा करबला चौक निवासी समीर खान उर्फ सैम (19) कार लेकर आ रहे हैं, उनके साथ चली जाओ। कुछ देर बाद दोनों युवक कार लेकर राजीव गांधी चौक पहुंचे और उसे बैठाकर ले गए।
दो घंटे तक हास्टल के कमरे में रखा
इसके बाद दोनों युवकों ने घर न छोड़कर उसे पुराना बस स्टैंड करबला स्थित बॉयज हॉस्टल के एक कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने लड़की को बंधक बना लिया और जबरदस्ती शराब पिलाई। छात्रा के मना करने पर युवक धमकाने और गाली देने लगे। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा भागने की कोशिश करने लगी, तब दरवाजा बंद कर दिया गया था। करीब दो घंटे तक युवकों ने उसे अपने साथ रखा।
देर रात चौक पर छोड़कर भागे
छात्रा के रेप करने के बाद दोनों युवक उसे महाराणा प्रताप चौक स्थित प्लेटिनम बार लेकर पहुंचे। वहां करीब पांच मिनट तक रहे। वहां से कार में बैठाकर जरहाभाठा मंदिर चौक लेकर आए और बीच सड़क में उसे उतारकर दोनों युवक भाग निकले। लड़की बदहवास हालत में मंदिर चौक के पास पड़ी रही। फिर उसके पापा का मोबाइल पर कॉल आया तब उसने जानकारी दी। इसके बाद लड़की के पिता उसे अपने साथ ले गए। घर पहुंच कर लकड़ी ने अपनी मां को आप बीती बताई। सोमवार को उसके पापा उसे लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। छात्रा की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में एक संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी करबला के भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजकुमार उर्फ बबलू पमनानी का बेटा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized3 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
