Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : स्टूडेंट की पिटाई करने वाली टीचर पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Published

on

बिलासपुर: बिलासपुर में स्टूडेंट की पिटाई करने वाली टीचर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। स्टूडेंट का स्कूल में दूसरा दिन था। उसका कसूर यह था कि वह संस्कृत की कॉपी लेकर गया था और रफ कॉपी में लिख रहा था। बस इतनी सी बात पर टीचर ने उसके गाल में तमाचे जड़ दिए और बाल पकड़कर खींचने लगी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

बच्चे की पिटाई करने का यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र लोयला स्कूल का है
बच्चे की पिटाई करने का यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र लोयला स्कूल का है

पुराना हाईकोर्ट के पास रहने वाली श्वेता वर्मा ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उनका बेटा रूद्र वर्मा 6वीं कक्षा में पढ़ता है। पहले वह मंगला चौक स्थित अचीवर्स स्कूल में पढ़ता था। दो दिन पहले ही वहां से ट्रांसफर कराकर उसे 29 मार्च को सरकंडा के बहतराई स्थित लोयला स्कूल में एडमिशन कराई है। रुद्र गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे स्कूल पहुंचा। स्कूल के दूसरे दिन होने के कारण वह कॉपी नहीं लिया है। लिहाजा, उसकी मां ने उसे रफ कॉपी (रजिस्टर) देकर स्कूल भेजा था। स्कूल में संस्कृत की टीचर दुर्गा साहू क्लास में आई, तब रुद्र रफ कॉपी में लिखने लगा। उसे देखकर टीचर ने रुद्र का बाल खींचकर गाल में चार तमाचे जड़ दिए। इसके बाद रुद्र रोने लगा। घर जाने के बाद दोपहर 12 बजे उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में जल्द होगा कोरोना का खात्मा! आज मिले कोरोना के 2840 नए पॉजिटिव मरीज, 4961 मरीज हुए स्वास्थ... 67 की मौत

बच्चे को लेकर कोतवाली थाने से सरकंडा पहुंची मां
घर पहुंचने के बाद रुद्र अपनी मां के पास लिपट कर रोने लगा। उसकी मां ने पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इससे गुस्साई श्वेता वर्मा अपने बच्चे को लेकर कोतवाली थाना पहुंची। जहां थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को घटना की जानकारी दी। पूरी बातों को सुनने के बाद उन्होंने बच्चे का मेडिकल कराया, उसके गाल लाल पड़ गए थे। इसके बाद प्राचार्य को थाने बुलाया गया। उन्होंने सरकंडा थाना क्षेत्र होने के कारण TI परिवेश तिवारी से चर्चा की और उन्हें सरकंडा थाने भेज दिया। सरकंडा पुलिस ने टीचर दुर्गा साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे आरोपी

बेटे की पिटाई करने से नाराज मां ने थाने में केस दर्ज करा दी है
बेटे की पिटाई करने से नाराज मां ने थाने में केस दर्ज करा दी है

पहले मारपीट से किया इंकार फिर बच्चे का पैर पकड़ने लगी टीचर
मामला जब थाने तक पहुंचा तो टीचर दुर्गा साहू बच्चे के साथ मारपीट करने से इंकार करने लगी। इस दौरान पुलिस ने क्लास रूम में लगे CCTV कैमरे की जांच करने की बात कही, तब टीचर दुर्गा साहू अपनी गलती स्वीकार करने लगी। थाना प्रभारी आर्य और प्राचार्य के सामने टीचर ने कहा कि बच्चे की पिटाई करने का विशेष कारण नहीं है। वह बोली की गलती से वह बाल खींचकर तमाचा जड़ दी। इस दौरान टीचर बच्चे व उसकी मां का पैर पकड़ने लगी। लेकिन, बच्चे की मां केस दर्ज कराने पर अड़ी रही।

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर आएंगे RSS चीफ मोहन भागवत

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में जल्द होगा कोरोना का खात्मा! आज मिले कोरोना के 2840 नए पॉजिटिव मरीज, 4961 मरीज हुए स्वास्थ... 67 की मौत

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   देश के इन राज्यों में भारी बारिश का कहर, अभी तक 16 लोगों की मौत, बिजली गिरने से 37 लोगों की मौत

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending