Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे आरोपी

Published

on

*थाना तोरवा द्वारा एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही
नाम आरोपी- 1.शिवम पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 23 साल निवासी मड़करा थाना रामनगर सतना मध्य प्रदेश
2.रोहित पटेल पिता जमुना प्रसाद पटेल उम्र 22 वर्ष पता मडकरा थाना रामनगर सतना मध्य प्रदेश
3.विजय पटेल पिता जगन्नाथ पटेल उम्र 25 साल निवासी मीरगौती अस्पताल के पीछे बापूनगर मार्ग रामनगर सतना मध्य प्रदेश

बिलासपुर| संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उ.पु.म.एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के द्वारा थाना तोरवा को क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए मादक पदार्थ की बिक्री तस्करी रोकने का निर्देश दिया गया था आदेश के परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा मुखबिर सक्रिय किया गया था जहां मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर तोरवा रेलवे स्टेशन गेट नंबर 4 के पास 03 व्यक्ति अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहे हैं की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर )राजेंद्र कुमार जयसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर हमराह स्टाफ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 3 तोरवा के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार उक्त आरोपियों को पकड़ा गया जिसके कब्जे से कूल 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग ₹70000 जप्त धारा 20b एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया उक्त कार्रवाई में तोरवा थाना प्रभारी फैजुल होदा साह एवं सहायक उपनिरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक मिथलेश सोनी 565 मनोज बरेट 1408 का विशेष सराहनीय योगदान रहा|

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ लोक आयोग में लगी आग: भवन को तुरंत खाली कराया गया, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   फारेस्ट अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कही ये बात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CM बघेल और विस अध्यक्ष महंत ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की बधाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   10 August 2023 Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending