Connect with us

छत्तीसगढ़

बीमारी ने बढ़ाई परेशानी, मां की साड़ी को फंदा बनाकर झूल गई युवती

Published

on

नया रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर निवासी एक युवती ने कैंसर की बीमारी का पता चलने पर निराशा में खुदखुशी कर ली। दरअसल, युवती ने खुदको कमरे में बंद कर फांसी के फंदे में झूल गई। जब घर वालों के बहुत देर तक भी दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर को युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, फिर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोलने पर घबराए परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छत के रास्ते कमरे के अंदर गई और देखा कि युवती ने आत्महत्या कर ली है। बतया जा रहा है कि मृत युवती का नाम स्मिता बारिक (20 वर्ष) है। इसके बाद पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पिछले कुछ महीनों से खराब थी उसकी तबीयत

बताया जा रहा है कि स्मिता बारिक ओडिशा के बलांगीर की रहने वाली थी। हाल ही में उसने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उसकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। पहले उसका इलाज ओडिशा में करवाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर लेकर आए थे। यहां बालको अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी जांच की थी।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ब्लड कैंसर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

डॉक्टरों ने अपनी आशंका पर कैंसर का टेस्ट भी कराया। जिसके रिपोर्ट में युवती ब्लड कैंसर से पीड़ित पाई गई, इस बात को लेकर वह अवसाद में चली गई। रिपोर्ट आने के बाद से ही वो तनाव में रहने लगी। युवती के परिजनों ने उसका इलाज कराने के लिए 10 फरवरी को नया रायपुर में किराए का मकान लेकर शिफ्ट हो गए। उसका बालको कैंसर अस्पताल में इलाज शुरू होने वाला था, लेकिन उसने खुदकुशी कर ली।

कैंसर की बात से अवसाद में थी, हॉस्पिटल जाने से पहले ही कर ली आत्महत्या

शनिवार, 4 मार्च की दोपहर को स्मिता के बड़े पापा बालको मेडिकल अस्पताल गए और इलाज के लिए टोकन कटवाया। फिर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर युवती की मां को सूचना दी कि वो कीमोथेरेपी करवाने के लिए तैयार हो जाएं। जिसके बाद युवती ने अपनी मां को नहाने के लिए बाथरूम में भेज दिया और खुद तैयार होने के नाम पर कमरे के अंदर चली गई। जब मां नहाकर तैयार हो गई और बेटी ने काफी देर तक कमरा नहीं खोला, तो घबराई हुई मां ने दरवाजा खटखटाया। कमरे से कोई जवाब नहीं मिला तो किसी अनहोनी की आशंका से मां पड़ोसियों को बुला लाई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : दोस्ती की आड़ में नाबालिग को फार्महाउस में लेजाकर किया दुष्कर्म...

बहुत देर तक भी दरवाजा नहीं खुलने से घबराई मां

मां लगातार बेटी के मोबाइल पर बार-बार कॉल कर रही थी। मोबाइल पर फुल रिंग जा रहा था, लेकिन बेटी कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। जिसके बाद मां और पड़ोसियों ने राखी पुलिस थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छत के रास्ते से कमरे के अंदर दाखिल हुई और देखा कि युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। स्मिता ने लोहे के एंगल पर साड़ी के फंदे से लटककर सुसाइड किया। अंदर कमरे में कुर्सी पलटी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कैंसर रिपोर्ट के बारे में अस्पताल से जानकारी ली, तो पता चला कि उसका कैंसर शुरुआती स्टेज में था। डॉक्टरों ने बताया कि करीब 6 महीने के इलाज के बाद उसके ठीक होने की संभावना थी।

कैंसर के इलाज और खर्च के दबाव में आकर मौत को लगाया गले

आशंका जताई जा रही है कि युवती एक मध्यमवर्गीय परिवार से थी। कैंसर होने की बात सुनकर वह घबरा गई। फिर उसके इलाज और खर्च के दबाव में आकर मौत को गले लगा लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : दोस्ती की आड़ में नाबालिग को फार्महाउस में लेजाकर किया दुष्कर्म...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सौर ऊर्जा उत्पादन का विस्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री मितान योजना: घर बैठे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने 62 हजार लोगों ने कराया अपाइंटमेंट बुक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending