Connect with us

छत्तीसगढ़

बड़ी ख़बर: 17 ट्रेनें 3 फरवरी से 14 फ़रवरी तक हुई कैंसिल

Published

on

बिलासपुर: जोनल मुख्यालय ने रेल मंडल रुपौंद-झलवारा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के कार्य का हवाला दे 17 गाड़ियों को गुरुवार से 14 फरवरी तक रद्द कर दिया है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में रुपौंद-झलवारा सेक्शन में तीसरी लाइन का काम चल रहा है। इस लाइन को सेक्शन के तीसरी लाइन से कनेक्ट करने का काम समय 3 फरवरी से 13 फरवरी तक होगा। इसीलिए जोनल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में प्रशासन की ओर से एक बार फिर यात्रियों को होने वाली असुविधा से खेद व्यक्त करने की अपील की जा रही है।

जानिए कौन सी ट्रेनें रद्द होने वाली हैं.

3 फरवरी एवं 10 फरवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4, 8 फरवरी एवं 11 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर: कोर्स के नाम पर 35 युवाओं से 40-40 हजार ठगे, जांच में जुटी पुलिस

4, 9 एवं 11 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5, 9 एवं 12 फरवरी को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5 फरवरी से 13 फरवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5 फरवरी से 12 फरवरी भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5 फरवरी एवं 12 फरवरी (शनिवार) को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6, 11 एवं 13 फरवरी को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6 एवं 13 फरवरी को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6 फरवरी एवं 13 फरवरी (रविवार) को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6, 8 व 13 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें   KYC अपडेट करने के बहाने तीन लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार

6 फरवरी एवं 13 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

7, 9 व 14 फरवरी, को कानपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

8 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

9 एवं 16 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10 फरवरी को वलसाड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10 फरवरी को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

बिलासपुर-कटनी पैसेंजर चंदियारोड में समाप्त होगी

5 से 13 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल चंदियारोड़ स्टेशन में समाप्त होगी और चंदियारोड़ स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह गाड़ी चंदियारोड़-कटनी-चंदियारोड़ के मध्य रद्द रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: शिक्षक ने मासूम के साथ की बर्बरता! जानें पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   KYC अपडेट करने के बहाने तीन लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   KYC अपडेट करने के बहाने तीन लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending