छत्तीसगढ़
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रायपुर में सीएम बघेल का पुतला फूंका
रायपुर: मंगलवार को सरकार की गोधन न्याय योजना पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश में गोबर घोटाले का आरोप लगाया। जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दिया कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा हुआ है। इस पर अब भाजपा भड़की हुई है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इसे बदजुबानी बताते हुए मुख्यमंत्री को संयमित रहने की सलाह दी है।
मंगलवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता CM का पुतला फूंकने के ऐलान के साथ शहर के मध्य व्यस्ततम जयस्तंभचौक पर भारी संख्या में पहुंचे। दूसरी तरफ मौदहापारा, आजाद चौक, गोलबाजार जैसे थानों के इंस्पेक्टर और सिटी SP तारकेश्वर पटेल भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद थे। पुलिस यहां मुख्यमंत्री का पुतला जलने से रोकने आई थी।
पुलिस को कंफ्यूज करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता जयस्तंभ चौक की परिक्रमा करते हुए नारेबाजी करने लगे। पीछे – पीछे पुलिस के अफसर भी चलते रहे। इतने में मौका पाकर सड़क की दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं की एक अन्य टीम ने छुपाकर रखा मुख्यमंत्री का पुतला निकाला और अचानक आग लगा दी। भागकर पुलिसकर्मी पुतला छीनने लपके, तब तक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जला चुके थे। कुछ कॉन्स्टेबल अपने साथ पानी की बोतल लेकर दौड़े और पुतले पर डाल दिया यह भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हाथ से पानी की बोतल छीनी और उसे हवा में उछाल दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को लेकर CM के गोबर वाले बयान की हम निंदा करते हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे राज्य में विरोध किया जाएगा। जहां भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होंगे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।
पुतला जलाकर सड़क पर दौड़-भाग मचा रहे कार्यकर्ताओं को संभालने आई पुलिस के साथ कुछ भाजयुमो नेता भिड़ गए। इंस्पेक्टर दुर्गेश रावटे को धक्का लगा और वो सड़क पर सामने से आ रही कार के करीब गिर पड़े। ये देखकर पुलिस के बाकी अफसर नाराज हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस अफसरों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। इस घटना पर अधिकारियों ने भाजयुमो पदाधिकारियों को फटकार भी लगाई।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
