Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजयुमो रायपुर ने दो पहिया वाहन के साथ निकाला पैदल मार्च

Published

on

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू और जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृव में आज छ:ग के भूपेश सरकार के खिलाफ पेट्रोल/डीजल में वैट कम नही करने पर 250 से अधिक दो पहिया वाहन के साथ 3 किलोमीटर मरीन ड्राइव से अम्बेडकर चौक गाड़ी चौक तक पैदल मार्च किया गया।प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल/डीजल के दाम में कटौती करने के बावजूद छ:ग की भूपेश सरकार ने अभी तक अपना राज्य वैट कम नहीं किया जिसका भाजयुमो विरोध करती है और जब तक छ:ग में पेट्रोल/डीजल के वैट कम नही होते और प्रदेश वासियों को राहत नही मिलती निरन्तर आंदोलन जारी रहेगी। जिला अध्यक्ष गोविंद गया ने कहा ये सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को आर्थिक बोझ के तले दबाना चाहती है और यह एक झूठी सरकार है जब भी जनता की बात आती है ये अपना मुंह मोड़ लेते है। इन्हें सिर्फ अपने से मतलब है जनता से नहीं।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से महुआ शराब रखने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

इस प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री रमेश ठाकुर,भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुंजन प्रजापति,जिला महामंत्री राहुल राव ,महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, हेमंत सेलवानी,तुषार चोपड़ा,उमेश गोधमोड़े,विपिन साहू,किशोर सोनी,अजय सोनी,वैभव,अनुराग साहू,जिला उपाध्यक्ष प्रणय साहू,हरिओम साहू,आलोक शर्मा,नीरज वर्मा, आशीष आहूजा,राहुल जैन,मुकेश पटेल,बिट्टू शर्मा, विकास मित्तल,आकाश तिवारी,सोनू यादव,विजय लेहरवानी,प्रशांत शर्मा,शुभम पुराणिक,नरेश पिल्ले,शुभांकर, मनीष साहू,आकाश शर्मा, राज गायकवाड़, विनय जैन,राहुल सेन,गौतम साहू, संदीप कसार, संभव साह,प्रीतम सोनी,अनिल शर्मा,योगी साहू,अनमोल तिवारी,विक्की राजपुर,कान्हा ठाकुर ,जयप्रकाश फुटन,प्रतीक साहू,मुकेश चंद्रवंशी आदि 400कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Free Electricity: दिल्ली-पंजाब के बाद इस राज्य में मिलेगी मुफ्त बिजली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, लगवाए जय श्री राम के नारे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’मिनीमाता स्मृति दिवस’ के कार्यक्रम में शामिल हुए...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending