Connect with us

छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कन्याशक्ति का पैदल मार्च

Published

on

कॉंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वरा युपी में धोषणा की गई हैं की उनकी सरकार बनने पर यूपी की सभी कन्याओ को ई स्कूटी वितरण की जाएगी जबकि छत्तीसगढ़ में कॉंग्रेस की सरकार हैं छ. ग में सरस्वती सायकल योजना जो भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ किया था उसको खुद कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया और यूपी चुनाव में कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा जी के द्वारा वहाँ झूठे वादे किए जा रहे है।

कलेक्टर के प्रतिनिधि ए.डी.एम को ज्ञापन शौपते हुए कांग्रेस सरकार से भारतीय जनता युवा मोर्चा की माँग है कि पहले जहाँ कांग्रेस की सरकार है वहाँ तो योजना चालू करें फिर झूठे वादे कही और करें ।जल्द से जल्द छ. ग में सरस्वती सायकल योजना प्रारंभ किया जाए और जो वादा यूपी में किया जा रहा है छात्राओं से महिलाओं से उसे पहले छ. ग में कर के कांग्रेस दिखाय अन्यथा भाजयुमो इसके लिए निरंतर आंदोलन के लिए अग्रसर होगी।

यह भी पढ़ें   कोरबा: आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामा गिरफ्तार

इस प्रदर्शन में भाजयुमो रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता,रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष संचित तिवारी,भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित मैसेरी ,विपिन साहू,जिला महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋतु महिलांगे,जिला कन्याशक्ति संयोजिका दीपा वर्मा,अंकित देवांगन, स्वाति वर्मा,तुषार चोपड़ा, नरेश पिल्ले, भारत कुंडे, आरती तिवारी,अनु कवर, रत्ना सुननी, शिवानी हरपाल, संगीत पश्वान, गायत्री,पायल सोनी,मयूर पटेल,योगी साहू, विकास मित्तल,आकाश शर्मा, बिट्टू शर्मा, वसु शर्मा, 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: हर्बल गुलाल से स्वस्थ, सुरक्षित होगा होली का त्योहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ यातायात जागरूकता सप्ताह एवं रूबरू मेला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्योत्सव के दिन और दिवाली से पहले दोगुनी होगी प्रदेश के 21 लाख किसानों की खुशी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending