Connect with us

छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, 180 टन पिघला लोहा गिरकर फैला

Published

on

प्रतीकात्मक तस्वीर

भिलाई: भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 3 में दोपहर करीब तीन बजे एसएमएस तीन में रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। कास्टर 3 में लेडल कार में हॉट मेटल ले जाया जा रहा था। अचानक हुक टूटने से झटके से लैडल पंचर हो गया । इससे लैडल के बड़े होल से बड़ी मात्रा में पिघला हुआ हॉट मेटल छलककर ट्रैक के आसपास फैल गया। एसएमएस के कास्टर एरिया के करीब तीस से पैंतीस मीटर तक आसपास लगभग 180 टन हॉट मैटल गिरकर फैल गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारियों केे बीच चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी कर्मचारी के घाटल होने की जानकारी नहीं है। हॉट मैटल के फैलने से ट्रैक जाम हो गया वहीं आसपास रखे टेबल और चेयर और फट्टे जल गए । एसएमएस के कास्टर में क्रूड स्टील से ब्लूम और बिलेड तैयार किए जाते हैं। दुर्घटना के बाद अलार्म बचते ही दमकल गाड़ियां और डिजास्टर टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाया गया। यूनियन सूत्रों के मुताबिक यदि समय रहते सजगता नहीं बरती गई होती तो एक बड़ी दुर्घटना हो जाती और जनहानि भी होती। यूनियनों ने इसे प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा चौकस करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिग को लेकर तैयारियां शुरू

उत्पादन प्रभावित सेफ्टी में कोताही

एसएमएस में लैडल पंचर होने और बड़ी मात्रा में हॉट मैटल फैल जाने से कास्टर तीन में उत्पादन कार्य ठप हो गया। शटडाउन के रिपेयर वर्क के बाद फिर से उत्पादन शुरु होने में दो दिन का समय लगना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों के साथ यूनियन के लोग भी मौके पर पहुंचे। इंटक, सीटू और बीएमएस के लोगों ने घटना का मुआयना करते हुए कर्मियों की कुशलक्षेम की खबर ली। यूनियन नेताओं ने घटना के लिए सेफ्टी में चूक बताते हुए इस मामले में प्रबंधन से सजगता बरतने की बात कही है। इस मामले में बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने किसी कर्मचारी के हताहत होने से इनकार करते हुए बताया कि एसएमएस तीन में लैडल पंचर होने से हॉट मेडल गिरने की घटना पर काबू पा लिया गया है । कोई जनहानि नही हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 6787 परीक्षा केन्द्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और अमरकंटक दौरा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यकः राज्यपाल अनुसुईया उइके
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending