Connect with us

देश

मणिपुर में ट्रेन-नेट सब बंद, BJP विधायक पर हमला, अमित शाह ने रद्द किया कर्नाटक दौरा…

Published

on

नई दिल्ली: cg keshri: मणिपुर में बिगड़े हालात के मद्देनजर गृह मंत्रालय लगातार राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से लगातार मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था के हालात की समीक्षा कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1500 अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य में की है, इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने 2 बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं. गृहमंत्री को आज कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाना था, लेकिन वह नहीं जा रहे हैं. आइए जानते हैं मणिपुर के हालात पर अब तक के 10 बड़े अपडेट क्या हैं…

भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान C-17 और AN-32 ने असम के दो बेस से सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को मणिपुर पहुंचाया है. राज्य में हालात सामान्य करने के लिए सेना सभी स्टेक होल्डर के साथ समन्वय में काम कर रही है. हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से सभी समुदायों के नागरिकों को सुरक्षित निकालने का काम 3 और 4 मई की पूरी रात जारी रहा.

भारतीय सेना के प्रवक्ता के मुताबिक अब तक 9000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. चुराचांदपुर व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च जारी है. सीआरपीएफ और असम राइफल्स की टुकड़ियां भी मोर्चे पर तैनात हैं. हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और दंगे को नियंत्रण करने में सफलता पाई है.

कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मणिपुर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया है. एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘स्थिति में सुधार होने तक कोई ट्रेन मणिपुर में प्रवेश नहीं कर रही है. मणिपुर सरकार द्वारा ट्रेन की आवाजाही बंद करने की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है. चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. प्रारंभ में, यह फैसला सिर्फ 5 और 6 मई के लिए भारतीय रेलवे ने लिया है.’

यह भी पढ़ें   4 जनवरी 2022 राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

भारतीय सेना ने नागरिकों से केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों की सामग्री पर भरोसा करने का आग्रह किया. मणिपुर में सुरक्षा स्थिति पर कई नकली वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किए जाने के बाद भारतीय सेना की ओर से यह अलर्ट आया है. ऐसे ही एक वीडियो में बताया गया कि उपद्रवियों ने असम राइफल्स की पोस्ट को आग के हवाले कर दिया, जिसे सेना ने झूठ बताया है.

कुछ मीडिया रिपोर्टों ने संकेत दिया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को मणिपुर की यात्रा नहीं करेंगे. गुरुवार को, शाह ने मणिपुर और उसके पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात की और राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए शीर्ष केंद्रीय और राज्य निकायों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें कीं.

तनाव के बीच राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. राज्य के 16 में से 8 जिलों में कर्फ्यू है. गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की कुल 12 कंपनियां मणिपुर पहुंची हैं. इसमें सीआरपीएफ, असम राइफल्स प्रमुख हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किए जाने के बाद इन सभी कंपनियों को एयरलिफ्ट किया गया.

गत 3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) ने इंफाल घाटी में दबदबा रखने वाले मेइती लोगों द्वारा खुद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ बुलाया था. इस दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में हिंसा भड़क गई थी. मणिपुर हाई कोर्ट ने मेइती समुदाय की मांग पर राज्य सरकार से विचार करने का निर्देश दिया है.एक शहर में फैली हिंसा ने जल्द ही मणिपुर के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया. राज्य में समुदायों के बीच जातीय खाई काफी गहरी है.

यह भी पढ़ें   रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गॉंजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

हिंसा के कारण जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. उपद्रवियों द्वारा घरों में आग लगा दी गई. धार्मिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया. गुरुवार की देर शाम तक हिंसा शांत नहीं हुई, यहां तक ​​कि राज्य भर में सेना और अर्धसैनिक बल के हजारों जवानों ने शांति बहाल करने के लिए राज्य के हिंसा प्रभावित शहरों की सुनसान सड़कों पर मार्च किया. आज सुबह सेना ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.

फेरजावल जिले के थालन निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री सचिवालय से लौटते समय भीड़ ने हमला कर दिया. कथित तौर पर यह घटना रिम्स रोड पर हुई जब भीड़ ने सांसद को ले जा रही कार पर हमला कर दिया.

पूरे राज्य को अपनी चपेट में लेने की ओर अग्रसर जातीय हिंसा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को संघर्ष करते देख, गुरुवार को मणिपुर के राज्यपाल ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए. क्योंकि उपद्रवियों की भीड़ ने घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों को आग लगा दी थी. भाजपा विधायक को भी नहीं छोड़ा और जानलेवा हमला किया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में घटा कोरोना संक्रमण, आज मिले कोरोना के 244 नए पॉजिटिव मरीज, 364 मरीज हुए स्वस्थ

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   02 सितम्बर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   IPS अवॉर्ड के लिए 14 पुलिस अफसरों का हुआ चयन

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: ग्राम बीजा में 16 जुंआरी 52 परी नचाते गिरफ्तार

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   4 जनवरी 2022 राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   27 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending