Connect with us

छत्तीसगढ़

महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने वाले 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Published

on

आरोपीगण
1 – नंद कुमार पिता कामता प्रसाद उइके उम्र 43 साल,
02 – किर्तीन बाई उइके पति नंद कुमार उम्र 41साल,
03 – उर्मिला उइके पति संतुराम उर्फ संतकुमार उइके उम्र 32 साल सभी निवासी – बंगला भाठा ग्रामम निरतू, पोस्ट निरतू थाना- सीपत, जिला- बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया को इसके गांव की किरतीन गोड, उर्मिला उइके, नंदकुमार गोड के द्वारा इसे दिनांक 28.08.2022 को इसके घर के आंगन में आकर साली टोनही हो पुरे गांव के व्यक्तियों को टोनती हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थें तथा घर से बाहर निकल तुझे आज जान से मारेंगे कहकर बोल रहें थें, कितना टोनही बन रही हो बैगा लाकर झुपवा देगें कहकर धमकी दिये, जो रात्रि ये सभी खाना खा कर सो रहे थे उसी दिनांक की रात्रि में करीबन 02.00 बजें नंदकुमार गोड प्रार्थीया के घर में आकर झाक रहा था जो प्रार्थिया की सास को तेरी बहु श्यामा बाई टोनही बन के झुपा रही हैं कि नही देखने आया था बोला और भाग गया कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हो रही इस प्रकार के सामाजिक बुराई एवं अपराध पर रोक लगाने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में अ. पु. अ. (ग्रामीण), राहुल देव शर्मा एवं न.पु. अ. ( सरकण्डा ) श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना सीपत से निरीक्षक हरिश्चंद्र टाण्डेटकर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों को बड़ी मशक्कत से पकड़ा गया तथा पूछताछ पर उक्त आरोपीगण अपना जुर्म स्वीकार किये, जो आरोपीगण के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 19.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विशेष योगदान : सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक हरिश्चंद्र टाण्डेकर, प्र. आर.उमाशंकर राठौर, आर. चंद्रप्रकाश भारद्वाज, प्रदीप सोनी, शरद साहू, रामकुमार, ज्ञानेश्वर यादव का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : स्वीप के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्यों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: मेडिकल कॉलेज के 62 छात्रों के साथ रैगिंग का मामला आया सामने, कमरे में बंद कर पीटा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 11 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि आबंटित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   समता कॉलोनी मर्डर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending