Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की हुई बैठक

Published

on

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

प्रदेश में 2 अगस्त 2023 से प्रारंभ हो रहे निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने हेतु आवश्यक गतिविधियों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “स्वीप” कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता तथा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर कियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News – बहुचर्चित कोयला घोटाले में फंसी आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने फिर जमानत याचिका कर दी ख़ारिज

कमेटी की आज आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने सभी विभागों को इसमें सहयोग करने और इन्हें विस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में विभिन्न मीडिया माध्यमों में संचालित किए जाने वाले अभियानों के बारे में भी जानकारी दी। कंगाले ने बैठक में बताया कि निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कर 2 अगस्त 2023 से नए मतदाताओं को जोड़ने का सघन अभियान शुरू किया जा रहा है।

इस दौरान युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए सभी महाविद्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 18 अगस्त और 19 अगस्त को सभी जिलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सभी मतदान केंद्रों में स्थानीय बीएलओ मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महिलाओ की अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट डालकर बार का संचालन करने वाले संचालक व मैनेजमेंट पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगें सीएम भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ पहुंची केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending