Connect with us

छत्तीसगढ़

युद्धवीर सिंह जूदेव और रजिंदर सिंह के निधन से भाजपा में शोक की लहर

Published

on

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.दिलीपसिंह जूदेव के पुत्र, प्रदेश के पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव और पूर्व मंत्री राजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन से प्रदेश भाजपा परिवार में गहन शोक की लहर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने युद्धवीर सिंह जूदेव और रजिंदर सिंह भाटिया के निधन को पार्टी संगठन और क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी और सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने श्रद्धांजलि देकर कहा कि प्रदेश और संगठन हित में किए कार्यों के लिए भाजपा के दोनों दिवंगत नेताओं की भूमिका को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें   177 करोड़ रुपए की लागत वाले निर्माण कार्यों का कल मुख्यमंत्री दुर्ग जिले में करेंगे लोकार्पण

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने भी स्व. जूदेव और स्व. भाटिया के छत्तीसगढ़ में उनके मुखर नेतृत्व को याद किया। भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन और छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने निधन पर गहरा शोक जताया है।

सौदान सिंह ने बताया हृदयविदारक

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने युद्धवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे निजी तौर पर भी हृदयविदारक बताया है। सौदान  सिंह ने जूदेव परिवार से अपने पारिवारिक सम्बन्ध को याद करते हुए कहा कि इतने कम उम्र में युद्धवीर का नहीं रहना असहनीय आघात है। ईश्वर ही जूदेव परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति देंगे।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा के जंगलों में मुठभेड़ : 5 लाख का ईनामी नक्सली मारा गया, देशी कट्टा- टिफिन बम बरामद

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिंह ने पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रजिंदर पाल सिंह भाटिया जी के आकस्मिक निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाटिया जी क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थे। सौदान सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं का असामयिक निधन भाजपा परिवार के लिये भी बड़ी और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतात्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, जुनापारा जंगल में जुआ खेलते 7 जुआडियों को गिरफ्तार किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोचिंग डिपो बिलासपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 61 कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : सफाई कामगार वर्ग हेतु विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन 25 सितम्बर तक आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending