छत्तीसगढ़
युवाओं के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार युवाओं के हित में आई.टी.आई के प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 366 से बढ़ाकर अब 920 कर दी गई है। अब प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती की जाएगी। संचालक रोजगार प्रशिक्षण ने इस संबंध में संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
इन पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से की जाएगी।छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भर्ती के संबंध में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिसके बाद विभागों द्वारा भर्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
विभाग की ओर से प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए जारी संशोधित विज्ञापन में इलेक्ट्रिशियन के 51 पदों को बढ़ाकर 90, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86 पदों को बढ़ाकर 242, कारपेंटर के 02 पदों को बढ़ाकर 09, टर्नर के 06 पदों को बढ़ाकर 10, फिटर के 48 पदों को बढ़ाकर 100 पद, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02 पद को बढ़ाकर 3, मैकेनिक डीजल के 32 पद को बढ़ाकर 90, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05 पद को बढ़ाकर 07, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72 पद को बढ़ाकर 234 पद, वायरमैन के 02 पद को बढ़ाकर 06, वेल्डर के 30 पद को बढ़ाकर 89, शीट मेटल वर्कर के 01 पद को बढ़ाकर 03, सिविंग टेक्रॉलाजी के 06 पद को बढ़ाकर 12, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 पद को बढ़ाकर 04 किया गया है।इंफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01 पद, ड्राईवर कम मैकेनिक के 06 पद, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 01 पद, मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01 पद, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01 पद, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02 पद, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02 पद, एम्लायबिलिटी स्किल के 03 पद को यथावत रखा गया है। इन्हें मिलाकर अब कुल 920 पदों पर भर्ती की जाएगी।विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारीhttps://vyapam.cgstate.gov.in/पर विस्तृत विज्ञापन में देखे जा सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या तथा ट्रेड एवं विषय में परिवर्तन किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized17 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
