छत्तीसगढ़
रायगढ़ : 16 करोड़ के इंजेक्शन से छायांक को मिला नया जीवन
रायगढ़. 16 करोड़ के इंजेक्शन से छायांक नायक को नया जीवन मिला है. छायांक आज स्वस्थ होकर मुंबई से तुरगा लौटेंगे. छायांक बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आज रात 9 बजे रेलवे स्टेशन रायगढ़ में स्वागत समारोह रखा गया है.
बता दें कि छायांक नायक स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA type1)नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित रायगढ़ जिले के तुरंगा गांव का बच्चा है. छायांक ये वो नाम है जो कुछ समय पहले न्यूज़ चैनल्स, सोशल मीडिया और अखबारों में एक मुहिम के तौर पर चला. लोगों ने शेयर भी किया. मदद की अपील भी की. इस बच्चे इलाज के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन ज़ोलजेस्मा की जल्द से जल्द आवश्यकता थी. क्राउड फंडिंग के ज़रिए माता-पिता ने फंड जुटाने की बेहद कोशिश की. लेकिन आंकड़ा इतना बड़ा था कि इलाज के लिए जितनी राशि की ज़रूरत थी उसका 10 प्रतिशत भी फंडिंग नहीं हो सका. समय कम था लेकिन माता पिता ने हार नहीं मानी और प्रयासरत रहे. छायांक पुसौर के ग्राम पंचायत तुरगा निवासी मध्यम वर्गीय किसान नरेन्द्र नायक और पद्मनी नायक का बेटा है.
रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत तुरगा के एक मध्यम वर्गीय किसान नरेन्द्र नायक एवं पद्मनी नायक के घर के चिराग 14 माह के मासूम छायांक को एक दुर्लभ बीमारी ने जकड़ लिया था. जिसका इलाज भारत देश में ही संभव ही नहीं है और न ही इसकी दवाईयां ही वहां उपलब्ध है. इस बीमारी से मासूम को उबारने व उसकी जिन्दगी बचाने के लिए जोलगेसिया इंजेक्शन चाहिये था, जिसे स्विटजरलैंड की नोवाटिस कंपनी ही बनाती है और उसे यूएसए में बेचता है. मगर इसमें भी दिक्कत यह आ रही है कि इस इंजेक्शन की एक डोज की कीमत भारत मंगवाने पर टैक्स मिलाकर करोड़ों रुपए पड़ती.
रायगढ़ सांसद गोमती साय को जब तुरगा के किसान नरेंद्र नायक के पुत्र 14 माह के छयांक के बीमारी की जानकारी हुई तो उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को विशेष चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था के विषय को अंकित करते हुए पत्र लिखा था.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
