Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, दूल्हा-दुल्हन ही निकले एक दूसरे के हत्यारे! किसी और के वार करने के नहीं मिले सबूत…

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बृजनगर में हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दूल्हा-दुल्हन के कोई भी सेल्फ चोट के निशान नहीं मिले हैं। दोनों ने एक-दूसरे की चाकू से हत्या की है। पुलिस जांच के बाद दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करेगी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

उल्लेखनीय है कि, मंगलवार रात टिकरापारा के बृजनगर इलाके में बंद कमरे में नवविवाहित जोड़े की रक्तरंजित लाश मिली थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा के चीरघर भेज दिया था। नई बस्ती बृजनगर में रहने वाले असलम पिता बशीर अहमद का निकाह 19 फरवारी को राजतालाब नई बस्ती निवासी कहकशां बानो से हुआ था। निकाह के बाद दोनों परिवार में खुशी का माहौल था। मंगलवार को बैजनाथ पारा के सीरत मैदान में उनकी शादी का रिसेप्शन था। रिश्तेदार इसकी तैयारी में जुटे हुए थे और दूल्हा-दुल्हन अपने घर में तैयार होने गए थे। बताया जाता है कि कुछ देर बाद कमरे के भीतर से दोनों के लड़ने-झगड़ने की आवाज आने लगी। फिर अचानक ही चीख-पुकार मच गई। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने इसकी सूचना टिकरापारा पुलिस को दी और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे, तब तक भीतर से आवाज आनी भी बंद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई, जहाँ पत्नी पलंग और पति जमीन पर खून से लथपथ मृत हालत में पड़े हुए थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भिजवाया गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें   दर्दनाक सड़क हादसा! डंपर की चपेट में आई छात्रा

मोहल्ले में तनाव का माहौल

घटना के बाद मौके पर दुल्हन पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और नाराजगी जाहिर करने लगे। लड़की पक्ष काफी आक्रोशित था, जिसे देखते हुए पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के शव को वहां से बाहर निकालकर सीधे चीरघर पहुंचा दिया। पुलिस इस दौरान आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास भी करती रही।

कारण तलाशने में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक, असलम और कहकशां बानो के बीच पहले से ही प्रेम संबंध था। दोनों के घरवालों ने आपसी रजामंदी के बाद 19 फरवरी को निकाह कराया था। सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद घरवालों ने उनके बीच किसी तरह का मनमुटाव महसूस नहीं किया। रिसेप्शन के लिए तैयार होने के दौरान उनके बीच ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जो जानलेवा साबित हुआ। पुलिस इन कारणों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें   Funny Video: तेज बारिश में पाइप से ईंटों पर पानी डाल रहा था शख्स, लोग बोले- ‘ऐसा मेहनती आदमी पहले कभी नहीं देखा’

बाहर ब्यूटीपार्लर वाले कर रहे थे इंतजार

सूत्रों के अनुसार दुल्हन को तैयार करने के लिए ब्यूटी पार्लर वाले कमरे के बाहर इंतजार कर रहे थे। उन्होंने ही मेकअप के पहले कहकशां बानों को कपड़े पहनकर तैयार होने के लिए कहा था। नवदंपत्ति ने कमरे के भीतर तैयार होने के लिए दरवाजा बंद किया और कुछ देर बाद ही अंदर से लड़ने-झगड़ने की आवाजें आने लगीं। ब्यूटीपार्लर वालों ने यह जानकारी दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों को दी, तब तक देर हो चुकी थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दर्दनाक सड़क हादसा! डंपर की चपेट में आई छात्रा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Crime News: पैसे के लेन-देन के विवाद में भाईयों ने की हत्या, हिरासत में आरोपी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending