छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने की विधायक विकास उपाध्याय की प्रशंसा
रायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन विज्ञान महाविद्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ-साथ पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश यादव एवं आयुक्त शारदा वर्मा सहित एनएसएस से जुड़े डॉ. समरेन्द्र सिंह एवं दर्शक दीर्घा पर सैंकड़ों की संख्या में उच्च शिक्षा से जुड़े प्रबुद्धजन और विद्यार्थी मौजुद थे।
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक तौर पर यह बात देखी जाती रही है कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके की कार्यप्रणाली व लोगों के प्रति उनका व्यवहार अभी तक हुए सभी राज्यपालों से हटकर रही है। वे हर किसी से मिलने व सामाजिक रूप से राज्यपाल होते हुए भी कार्य करने में अपनी सहभागिता प्रतिपादित करने संकल्पित रहती हैं। राजभवन से लेकर सार्वजनिक स्थलों में जब कोई कार्यक्रम में राज्यपाल महोदया सम्मिलित होती हैं तो इस तरह का संदेश लोगों के बीच जाता है कि वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही लोगों के बीच प्रस्तुत होती हैं।
आज जब इसी तरह के गरिमामयी कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के 24 सितम्बर को स्थापना दिवस के दिन राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उपस्थित हुईं तो उनके उद्बोधन ने सभी बुद्धिजीवियों का मन मोह लिया। दीनदयाल ऑडिटोरियम में राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना को लेकर अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक का ऐसा उल्लेख किया जैसे सामान्य बोलचाल भाषा में एक तरह का लोगों को परिचय दिया जाता है और यही उनकी खासियत व अपनापन है कि अन्य राज्यपालों से हटकर छत्तीसगढ़ में उनकी छवि गढ़ रही है।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जब अंत में मंच को संबोधित किया तो वे यह नहीं भूली कि विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता समाज के अंदर किस कदर छायी हुई है। उन्होंने मंच पर सार्वजनिक रूप से विकास उपाध्याय के तरफ मुखातिफ होते हुए कहा, विकास उपाध्याय जैसे जनप्रतिनिधि समाज में और यदि उत्पन्न हो जायें तो छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं देश आगे बढ़ने से कभी पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि विकास उपाध्याय सामाजिक गतिविधियों व लोगों के लिए समर्पित भाव से किस कदर सक्रिय रहते हैं, जिसकी जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार मिलते रहती है। इस बीच जब वे विकास उपाध्याय की तारीफ कर रही थी तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों के गड़गड़ाहट से गूंजते रहा। अंत में एनएसएस को लेकर जिन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं और जिनका चयन इस सम्मान समारोह के लिए हुआ था उनका एक-एक कर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने बारी-बारी से राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्ता को लेकर विस्तार पूर्वक दर्शक दिर्घा में उपस्थित बुद्धिजीवियों को बताया। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को जब माईक में बोलने बुलाया गया, उसके पहले मंच संचालन कर रहे प्रोफेसर अग्रवाल ने विधायक के कार्यप्रणाली व उनके स्वभाव को लेकर शेरो शायरी के साथ कहा, विकास उपाध्याय ऐसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं जिनके निवास पर 200 लोग अन्दर से जब बाहर निकलते रहते हैं तो 300 लोग निवास के बाहर अन्दर जाने इंतजार करते रहते हैं। विकास उपाध्याय ने जब मंच पर माईक संभाला तो वे उसी अंदाज में ही एनएसएस के स्थापना वर्ष से लेकर इससे जुड़े विद्यार्थियों के योगदान को लेकर कोरोना काल में किए कार्य एवं पर्यावरण सफाई व जनसेवा से NSS का किस तरह से जुड़ाव है को विस्तार से बताया। विकास उपाध्याय के उद्बोधन के दौरान हर एक मिनट पर तालियों की गड़गड़ाहट यह साबित कर रही थी कि जिस कार्यक्रम में वे मौजुद हैं उसी के अनुरूप उनका खुद का भी नेचर है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
