Connect with us

छत्तीसगढ़

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट, रायपुर पहुंची श्रीलंका और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज मैच के लिए श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीमें रविवार को रायपुर पहुंच गई है। सभी खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट से मेफेयर रिसार्ट ले जाया गया। श्रीलंका लीजेंड्स में कप्तान दिलशान, मुनवीरा, उपल थरंगा, चमारा सिल्वा, जीवन मेंडिस, एस जयसूर्या समेत कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहे। वहीं इंग्लैंड लेजेंड्स टीम के इयान बेल और सदस्य मौजूद रहे।

1 अक्टूबर तक मेफेयर रिसार्ट में ठहरेंगे खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि खिलाड़ी जब रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था। इसके बाद बसों के जरिए खिलाड़ियों को मेफेयर लेक रिजॉर्ट ले जाया गया है। रिजॉर्ट में फूलों की पंखुड़ियां छिड़ककर उनका स्वागत किया गया। अब 1 अक्टूबर तक टीमों का ठिकाना यही होगा। क्रिकेटर्स की डाइट के मुताबिक यहां वेज और नॉनवेज पकवानों को तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ी जिम और गोल्फ कोर्स में गोल्फ का मजा भी लेंगे।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर, आज मिले कोरोना के 31 नए पॉजिटिव मरीज.. 81 हुए स्वस्थ

मुख्यमंत्री ने किया खिलाड़ियों का स्वागत

वहीं खिलाड़ियों के रायपुर आते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक वीडियो संदेश के जरिए कर सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रोड सेफ्टी क्रिकेट का आयोजन सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से किया जा रहा है। खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में भी मैच खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा 5 लाख हादसे भारत में होते हैं, इसमें डेढ लाख मौतें होती हैं और हर चार मिनट में एक मौत होती हैं। इसमें कमी लाने की जरूरत है। रोड सेफ्टी जागरूकता का संदेश पहुंच रहा है। जागरूकता के प्रचार में छत्तीसगढ़ भी भागी दार है। यहां नागरिकों की ओर से मैं आपका छत्तीसगढ़ में स्वागत करता हूं।

यह भी पढ़ें   सांसद छाया वर्मा और किरणमयी नायक ने सीएम बघेल को बांधी राखी

मुकाबलों की तारीख तय

बता दें कि रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में 27 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज शुरू हो रही है। रायपुर में 27 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स-बांग्लादेश लीजेंड्स का मैच दोपहर 3.30 बजे होगा। इसी दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम 7.30 बजे होगा। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच 28 सितंबर को शाम 7.30 बजे, दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर को 7.30 बजे होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले के मुकाबले देरहादून, कानपुर जैसे शहरों में हुए। अब दो मैच के अलावा दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला रायपुर में ही खेला जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 1 करोड़ रुपये का 9 क्विंटल गांजा जब्त, SKY Hospital कीू गाड़ी में सप्लाई हो रहा था गांजा, नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कल नारायणपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : सुदुर वनांचल में मछली पालन से लाखों की कमाई, मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से उत्साहित हैं मत्स्यपालक किसान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending