Connect with us

छत्तीसगढ़

वर्दी में गुंडागर्दी! गाड़ी साफ न होने से नाराज SP ने ड्राइवर को पीटा, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती…

Published

on

कोंडागांव। IPS उदय किरण एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं | आपको बता दें कि एसपी उदय किरण का विवादों से पुराना नाता रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जिस पर बौखलाए आईपीएस उदय किरण अपने ड्राइवर को तमाचा जड़ दिया।

दरअसल IPS उदय किरण पर अपने ड्राइवर की पिटाई का आरोप लगा है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है । इधर इस मामले के बाद राजनीति भी गरमा गई है । सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और जख्मी ड्राइवर से मुलाकात की ।

यह भी पढ़ें   कोरबा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती

घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार IPS उदय किरण अपने ड्राइवर से गाड़ी साफ करने को लेकर नाराज हो गए, जिसके बाद उन्होंने ड्राइवर की पिटाई कर दी, घटना के बाद चोटिल ड्राइवर को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वाहन चालक का नाम जयलाल नेताम बताया जा रहा है।

एसपी पद का हैं गुमान?

मामले के बाद लोगों का कहना है कि आईपीएस उदय किरण को अपने पद का गुमान है चूंकि बिलासपुर एसपी दीपक कुमार झा अपने ड्राइवर के बेटी के बर्थडे में शामिल होकर उसे 11 भी खिलाए आशीर्वाद भी दिया वहीं जन्मदिन पर उपहार भी दिया।

यह भी पढ़ें   घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम बच्चे को दूध टेंकर ने कुचला

देखें वीडियो:

https://youtube.com/shorts/FZzfzZzAY_k?feature=share

https://youtube.com/shorts/FZzfzZzAY_k?feature=share

कोंडागांव एसपी के इस रवैया से लोगों में काफी आक्रोश व्यक्त की है और एसपी पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ट्रेन में गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 6 किलो गांजा बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ICC T20 World: यूएई में 17 अक्टूबर से शुरू होगा टी20 विश्व कप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   किशोरी को अकेला देख कार में जबरदस्ती बिठा ले जाकर बंधक बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending