छत्तीसगढ़
विवेचना की गुणवत्ता के स्तर में सुधार के लिए दिये गये निर्देश
बिलासपुर। रेंज स्तरीय पुलिस अधीक्षकों की बैठक दिनांक 10-02-2023 को रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आहूत की गई । बैठक के दौरान रेंज के गंभीर आपराधिक प्रकरणों, समंस-वारंट तामिली, चिन्हित अपराधों की प्रगति, महिला-बच्चों से संबंधित अपराध, यातायात प्रबंधन, पासपोर्ट सत्यापन, अनियमित वित्तीय कंपनियों, दोषमुक्ति प्रकरणों के साथ-साथ पुलिस कल्याण के मुद्दों पर चर्चा की गई ।
बैठक में मीणा द्वारा जिलों में अपराधों के नियंत्रण हेतु प्रोएक्टिव पुलिसिंग एवं विजिबल पुलिसिंग हेतु निर्देश दिये गये। समंस-वारंट की शत्प्रतिशत तामीली के संबंध में निर्देश देते हुए कहा गया कि विभागीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भी समन किये जाने पर उन्हें आवश्यक रूप से साक्ष्य हेतु उपस्थित कराया जावे। स्थायी वारंट की तामीली हेतु अभियान चलाने निर्देश दिये गये । चिन्हित अपराध योजना के अंतर्गत चिन्हांकित किये गये अपराधों का पर्यवेक्षण घटना दिनांक से ही वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर किये जाने तथा इस हेतु केस आफिसर नियुक्त करने के लिए भी कहा गया। महिलाओं-बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों की समीक्षा की गई तथा लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल हेतु निर्देशित किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु कार्यवाही करने, विशेषतौर पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल लगने व छूटने के समय भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण एवं स्कूल वाहनों के चालकों व वाहनों की नियमित जॉच के निर्देश दिये गये। अनियमित कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की गिरफ्तारी, कंपनियों की संपत्ति के चिन्हांकन एवं कुर्की कार्यवाही तथा कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिये गये ।
मीणा द्वारा बैठक के दौरान दोषमुक्ति प्रकरणों पर भी चर्चा कर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी के माध्यम से आवश्यक रूप से कराया जावे ताकि न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष की कमी लाभ आरोपी पक्ष को न मिले व विवेचना के स्तर में सुधार लाया जा सके। जिला पुलिस कार्यालय के शिकायत शाखा को मजबूत बनाने व शिकायत जॉच की गुणवत्ता बढ़ाने निर्देश दिये गये।
पुलिस एवं जनता के आपसी समन्वय एवं संवाद, अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के सभी जिलों में जिला एवं अनुविभाग स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम का आयोजन करने निर्देश दिये गये। श्री मीणा द्वारा पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की भी चर्चा मीटिंग के दौरान की गई, जिसमें साप्ताहिक परेड, पुलिस लाईन व पुलिस क्वार्टर की साफ-सफाई, पानी-बिजली व अन्य कठिनाईयों पर चर्चा करते हुए उनके निदान के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बनाये रखने व टीम भावना से कार्य करने के उद्देश्य से जिलों में रेंज स्तरीय खेलों का आयोजन किये जाने निर्देशित किया गया।
बैठक के समापन के दौरान रेंज के जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें जिला बिलासपुर से सउनि अवधेश सिंह, आरक्षक 1148 सरफराज खान, जिला रायगढ़ से आरक्षक 655 प्रमोद सागर, प्र.आर. 628 राजेश पटेल, जिला कोरबा से निरीक्षक अश्वनी राठौर व आरक्षक 551 ओम प्रकाश, जिला जांजगीर-चांपा से उनि गोपाल सतपथी, आरक्षक 45 जितेन्द्र कुर्रे, जिला मुंगेली से राजाराम साहू, प्र.आर. 355 राजेश बंजारे, जिला गौ.पे.म. से सउनि नवीन मिश्रा एवं सउनि मनोज हनौतिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय, जिला सक्ती से निरीक्षक सतरूपा तारम, आरक्षक 814 खगेश्वर राठौर तथा रेंज पु.म.नि. कार्यालय से उनि(अ) संजय रावत, रवि निर्मलकर व आरक्षक श्रीश तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपरोक्त बैठक में सदानंद कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, एम.आर.अहीरे, पुलिस अधीक्षक, सक्ती, संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, राजेश कुकरेजा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ-बिलाईगढ़, विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा, चन्द्र मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुंगेली, यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक, कोरबा, दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर सहित रेंज कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized10 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
