Connect with us

छत्तीसगढ़

श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का संगीतमय महाआयोजन हुआ संपन्न

Published

on

बिलासपुर शहर के टिकरापारा में स्थित अटल वाटिका में मोर भुइयां फाउंडेशन बिलासपुर व आदि शक्ति महिला मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन किया गया।इस मोक्ष प्रदाय ज्ञान यज्ञ में कथा का वाचन विख्यात कथा वाचक पंडित श्री संकल्प शुक्ला जी के द्वारा किया गया।इस संगीतमय ज्ञानयज्ञ का आयोजन 20 फरवरी से प्रारम्भ होकर 27 /02 /2022 को विधि विधान से सम्पन्न हुआ।

श्री हरी विष्णु के 24 अवतार एवं परीक्षित जन्म से प्रारम्भ इस कथा का समापन परीक्षित मोक्ष के साथ संपन्न हुआ।कथा के दौरान श्री कृष्णा जन्म एवं कृष्ण रुक्मणि विवाह की अतयंत मनमोहक झाकियां भी प्रस्तुत की गयी तथा श्री हरी विष्णु के भक्तों ने हरी भजन में डूबकर इस महाआयोजन का आनंद लिया तथा बड़ी संख्या में भक्तजन इस मोक्ष्दायी ज्ञानयज्ञ में उपस्थित रहे।कथा के दौरान पंडित श्री संकल्प शुक्ला जी ने बताया की सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं जिनमे से एक श्रीमद भगवत पुराण भी है।यह जगत के पालक श्री हरी विष्णु के के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है।

आगे पंडित जी ने बताया की श्रीमद भगवत कथा सुनना एवं सुनाना दोनों ही मोक्षदायनी हैं तथा आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है। भागवत पुराण को मुक्ति ग्रन्थ कहा जाता है इसलिए अपने पितरों की शांति के लिए हर किसी को इसे आयोजित करना चाहिए इतना ही नहीं इस पवित्र पुराण की कथा को सुनने मात्र से भी मनुष्य के जीवन में रोग – शोक ,पारिवारिक अशांति आदि दूर होती है.

तथा मनुष्य आर्थिक सम्रृद्धि एवं खुशहाली प्राप्त करता है। इस महाआयोजन में रोज सैकड़ों की संख्या में भक्त ज्ञान रूपी प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे थे।हवन ब्राह्मण भोज एवं भंडारे के साथ इस महायज्ञ का समापन हुआ.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री व् मोर भुईया फाउंडेशन के संस्थापक सन्नी केसरी,विहिप के जिला विद्यार्थी सयोजक गिरजा शंकर यादव,विहिप के जिला सयोजक रौनक केसरी,पंकज सोनी,रामायण वर्मा,संतोष यादव,अंकित पाल,शरद चक्रवर्ती,आकाश सिंह गौतम,दाऊ बोले,अभिषेक साहु,मीना यादव,मंजू यादव,इंद्रा यादव,संगीता सोनी,सूची शुक्ला,कविता यादव,रेशमी यादव,उमेदा यादव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की सराहना, कहा- फसलों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचाने का प्रयास काबिले तारीफ

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : लूट और चोरी के जवर बेचने वालों पर गिरी पुलिस की गाज, 5 किलो चांदी के जेवर, पैसे समेत 4 गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के रिजल्ट जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : गणेशोत्सव शांति समिति की बैठक में कोविड नियम का पालन करने का सुझाव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending