Connect with us

छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : चिरायु से 10 वर्षीय सीमा के जन्मजात विकृति का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की चिरायु टीम को लगातार सफलता मिल रही है। पिछले सप्ताह में भावेश के बाद इस सप्ताह भी चिरायु से 10 वर्षीय सीमा के हाथ की विकृति का निःशुल्क सफल ऑपरेशन हुआ है।  

  जिला मुख्यालय सारंगढ़ से दूर ग्राम झिलगिटार के प्राथमिक विद्यालय में चिरायु टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया कि 10 वर्षीय बच्ची सीमा जिसके दाहिने हाथ की कोहनी 90 डिग्री के एंगल से मुड़ी हुई है जो सीधा नहीं हो रही थी, जिसे मेडिकल भाषा में कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो या डिस्टल ऑर्थोग्रैपोसिस ऑफ राइट एल्बो के नाम से जाना जाता है। चिरायु टीम ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आईडी 1030752804 से रायपुर रिफर किया। 13 फरवरी 2023 को डॉ रमन श्रीवास्तव (पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक) के मार्गदर्शन में डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कर 16 फरवरी 2023 को प्रथम बार सर्जरी/कास्टिंग की गई। कुछ दिनों बाद कास्टिंग ओपन कर सॉफ्टनेस देखा गया।

यह भी पढ़ें   CC News Update: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

ऑपरेशन के पहले बीच में 6 बार बुलाकर कास्टिंग की गई थी। दो माह के बाद में 11 अप्रैल और 15 अप्रैल 2023 को डीकेएस के पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जन के सुपरविजन में भर्ती कर एल्बो सॉफ्ट टिसू रिलीज सर्जरी पूरी की गई। बच्ची अब सामान्य बच्चों की तरह अपने हाथ को पूरी तरह से सीधा कर पाएगी और उसके जीवन में उमंग भरी खुशियां लौट के आ गई है।
       

अमूमन निजी अस्पतालों में  ऐसे ऑपरेशन से लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं किंतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘चिरायु’ के तहत सीमा के हाथ का ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क हुआ है। माता-पिता और परिजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कलेक्टर, चिरायु  स्वास्थ्य कार्यक्रम और चिरायु टीम का प्रशंसा कर धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि सीमा के हाथ के सफल ऑपरेशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के बीएमओ, डीपीएम, जिला नोडल अधिकारी (चिरायु) व समस्त चिरायु टीम सारंगढ़ का अहम योगदान रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दूल्हे ने मसूलाधार बारिश में निकाली अपनी बारात, वीडियो देख लोग बोले- ‘बंदे को शादी की कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी है’
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने चार हजार लोगों के खिला‌फ कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मंडल में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending