Connect with us

छत्तीसगढ़

सावधान! PM आवास की स्वीकृति के नाम पर कोई भी शुल्क की मांग करे तो तत्काल करें शिकायत

Published

on

बीजापुर। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कुल लक्षित 4450 आवासों में से 2739 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है जिनका 04 किश्तों में भुगतान अधिकांशतः किया जा चुका है। साथ ही जिले के शेष 1711 अपूर्ण आवासों के इनके कार्य के स्तर के अनुसार राशि जारी की जा रही है अवगत हो की जिले को मार्च में 1200 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुयी थी जिसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जा चुका है एवं स्वीकृति पश्चात आधार बेस्ड पेमेन्ट के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें   17 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

अवगत हो कि आवास की स्वीकृति या राशि जारी करने] जियो टैग करने का किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है। वाटसएप व फोन कॉल या ऑनलाइन के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति आवास की स्वीकृति या राशि जारी कराने हेतु राशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत जिला जनपद कार्यालय में तत्काल सुचित करें व किसी के बहकावे में ना आवे ।

आपका नाम स्थाई प्रतिक्षा सूची में दर्ज है व पंचायत भवन में सूची चस्पा की जा चुकी है। उन्हीं को आवास की स्वीकृति दी गई है इसके अलावा आवास की स्वीकृति सम्भव नहीं है अतः किसी भी प्रकार के ठगी से बचे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शिता से रखी आधुनिक भारत के विकास की नींव: सीएम भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव, राजनांदगांव, कवर्धा और मुंगेली में भारी बारिश की चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव, राजनांदगांव, कवर्धा और मुंगेली में भारी बारिश की चेतावनी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending